क्रिकेट

IND vs SA: तिरूवनंतपुरम पहुंची भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 10:31 PM IST

India vs South Africa 1st T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मैच के लिए दोनों टीमें तिरूवनंतपुरम पहुंच गई हैं।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 28 सितंबर को यहां ग्रीनफील्ड स्टेडियम में होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को शहर पहुंच गई। भारतीय टीम का तिरूवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रशंसकों और केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने जोरदार स्वागत किया।

दक्षिण अफ्रीका की टीम रविवार को यहां पहुंची थी और उसने आज अभ्यास शुरू किया। केसीए ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टीम इंडिया 27 सितंबर को मैदान पर अभ्यास करेगी। वे शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक अभ्यास करेंगे। दक्षिण अफ्रीकी टीम दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक मैदान पर अभ्यास करेगी।’’

टीम के कप्तान 27 सितंबर को मैच पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे।

केसीए ने कहा कि मैच के केवल दो हजार टिकट बचे हैं। स्टेडियम की क्षमता 55 हजार दर्शकों की है। केसीए के संयुक्त सचिव रजिथ राजेंद्रन और तिरूवनंतपुरम जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजीव ने हवाई अड्डे पर भारतीय टीम का स्वागत किया।

अपर-टीयर, पवेलियन और केसीए ग्रैंडस्टैंड के टिकटों की दरें क्रमशः 1,500 रुपये, 2,750 रुपये और 6,000 रुपये हैं। केसीए ग्रैंडस्टैंड सीटों के टिकट में भोजन का खर्च शामिल होगा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article