जॉब्स

CWC Recruitment 2024: सीडब्ल्यूसी में अकाउंटिंग, सुप्रीटेंडेंट समेत इन पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

CWC Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने मैनेजमेंट ट्रेनी, अकाउंटेंट, सुप्रीटेंडेंट और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप सीडब्ल्यूसी के मैनेजमेंट ट्रेनी, अकाउंटेंट, सुप्रीटेंडेंट और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

CWC Recruitment 2024: सीडब्ल्यूसी में अकाउंटें, मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर वैकेंसी

CWC Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सीडब्ल्यूसी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने मैनेजमेंट ट्रेनी, अकाउंटेंट, सुप्रीटेंडेंट और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (CWC Recruitment 2024) किया है। इस भती प्रक्रिया के तहत कुल 179 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (CWC Vacancy 2024) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 12 जनवरी 2025 है।

CWC Recruitment 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  1. मैनेजमेंट ट्रेनी (जनरल) - 40 पद
  2. मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) - 13 पद
  3. अकाउंटेंट - 09 पद
  4. सुप्रीटेंडेंट - 22 पद
  5. सुप्रीटेंडेंट-एसआरडी - 2 पद
  6. जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट - 81 पद
  7. जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (एसआरडी) - 10 पद
  8. जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (एसआरडी) (लद्दाख यूटी)- 2 पद

CWC Accountant, Supretendent Vacancy: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

CWC Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले CWC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CEC Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • अब भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

सीडब्ल्यूसी के इन पदों पर अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article