India vs Ireland Head to Head: आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज पर टीम इंडिया ने कब्जा जमा लिया है। अब टीम इंडिया सीरीज पर क्लीन स्वीप करने के इरादे से बुधवार को उतरेगी। भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त को खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम इंडिया के साथ आयरलैंड के खिलाफ काफी अहम है।
प्रयोग कर सकती है टीम इंडिया
टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया प्रयोग कर सकती है। आईपीएल में ताबड़तोड़ करने वाले युवा बल्लेबाजों को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा टीम के स्क्वाड में शामिल जिन खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिला है। उनको भी मौका मिल सकता है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली टीम आयरलैंड़ के खिलाड़ी सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है।
डबलिन में कभी नहीं हारी टीम इंडिया
भारत और आयरलैंड के बीच टी20 का पहला मुकाबला 10 जून 2009 को खेला गया था। इसके बाद से अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल सात मुकाबले खेले गए हैं। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया अजेय है। जब भी टीम इंडिया का आयरलैंड से सामना हुआ है, टीम को जीत मिली है। वहीं, अगर डबलिन की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 6 मैच खेली गई है। इस मैदान पर हर मुकाबले में टीम इंडिया को जीत मिली है।
आयरलैंड के खिलाफ तीसरी सीरीज जीत सकती है टीम इंडिया
आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। अभी तक दोनों टीमों के बीच दो टी20 मैचों की सीरीज खेली गई है। इस सीरीज में टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप किया था। टीम एक बार फिर क्लीन स्वीप करने से इरादे से उतरेगी। इससे पहले टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज 2018 और 2022 में जीती है।
