भारत और आयरलैंड के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को डबलिन के द विलेज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी टीम इंडिया के सामने क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है। बारिश से बाधिक पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम से 2 रन से जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे मुकाबले में 33 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। टीम इंडिया आज कर आयरलैंड से क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में नहीं हारी है।
प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव
पहले दो मुकाबलों की बात करें तो गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। पहले मुकाबले में जहां गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था तो वहीं दूसरे मुकाबले में बल्लेबाजों ने भी दमदार बैटिंग की थी। तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया अपने बेंट स्ट्रैंथ को आजमा सकती है। ऐसे में संजू सैमसन के स्थान पर पहली बार टीम इंडिया में शामिल जितेश शर्मा को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो प्लेइंग इलेवन में आवेश खान को मौका मिल सकता है। उन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के स्थान पर मौका मिल सकता है।
वहीं आयरलैंड के पास खोने के लिए कुछ नहीं है और वह उसी टीम के साथ उतर सकती है। पहले मुकाबले में बैरी मकार्थी तो दूसरे मुकाबले में एंड्रूयू बालबर्नी ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था, लेकिन वह अपनी टीम को मंजिल तक नहीं पहुंच पाए।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान।
आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बलबर्नी, लार्कन टकर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर,जॉर्ज डॉकरेल,मार्क अडेर, क्रेग यंग, बैरी मैक्कार्थी, जोश लिटिल, बेन व्हाइट।
