क्रिकेट

क्रीम लगाना पड़ा जडेजा को भारी, नागपुर में जीत के हीरो बने रवींद्र जडेजा पर लगाया आईसीसी ने जुर्माना

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 11, 2023, 03:18 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के हीरो बने रवींद्र जडेजा के खिलाफ आईसीसी ने कार्रवाई की है। जानिए उन्हें आचार संहिता के लिए क्या सजा दी गई है।

Image

रवीद्र जडेजा

Photo : AP

नागपुर: चोट से उबरकर पांच महीने लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया में वापसी करके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में टीम की पारी और 132 रन के अंतर से जीत में हीरो बने रवींद्र जडेजा पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। मैन ऑफ द मैच रहे जडेजा के खिलाफ ये कार्रवाई बगैर अनुमति गेंदबाजी के दौरान उंगली में पेन किलर क्रीम लगाने की वजह से लगा है।

नागपुर टेस्ट खत्म होने के बाद आईसीसी ने बयान जारी किया है।आईसीसी ने जडेजा को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है और उनके ऊपर मैच फीस के 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

आचार संहिता की कई धाराओं का किया है उल्लंघन

जडेजा को आईसीसी ने आचार संहिता के लेवल वन के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसके लिए उनके ऊपर मैच फीस के 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है। जडेजा को इसके अलावा आचार संहिता की धारा 2.20 के उल्लंघन का भी दोषी पाया गया है जो कि स्पिरिट ऑफ द गेम से जुड़ा है। यह खिलाड़ियों और उनके सपोर्ट स्टाफ दोनों पर लागू होता है। इसके अलावा जडेजा के खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। यह पिछले 24 महीने में उनका पहला अपराध है।

पहली पारी में जडेजा ने लगाई थी इंडेक्स फिंगर में क्रीम जडेजा ने नागपुर टेस्ट की पहली पारी के 46वें ओवर में अपनी इंडेक्स फिंगर में दर्द निवारक क्रीम लगाई थी। वीडियो में दिख रहा था कि जडेजा ने मोहम्मद सिराज की हथले पर रखी क्रीम अपने बॉलिंग हैंड की इंडेक्स फिंगर में लगाई थी। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस घटना पर मैच रेफरी ने संज्ञान लिया था। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और टीम मैनेजर ने रेफरी से मुलाकात करके अपना पक्ष रखा था।

जडेजा ने स्वीकार की अपनी गलती

जडेजा ने अपनी अंगुली में क्रीम फील्ड अंपायर को जानकारी दिए बगैर लगाई थी। इसी वजह से उनके खिलाफ मैच रेफरी ने कार्रवाई की है। जडेजा ने मैच रेफरी द्वारा लगाए गए आरोपों को स्वीकार कर लिया है ऐसे में मामले में औपचारिक तौर पर सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article