क्रिकेट

David Warner: दिल्ली टेस्ट से बाहर हुए डेविड वॉर्नर, सिराज की गेंद पर हुए थे चोटिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 09:17 AM IST

David Warner Ruled: दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उन्हें बल्लेबाजी के दौरान सिराज की गेंद पर सिर में चोट लगी थी। वह पहले दिन फील्डिंग करने भी नहीं आए थे।

Image

डेविड वॉर्नर ओपनिंग बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया

Photo : Twitter

दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उन्हें सिर में चोट आई और कनकशन सब्सीट्यूट नियम के तहत उनके स्थान पर टीम में मैट रेनशो को शामिल कर लिया गया है।

वॉर्नर को खेल के पहले दिन तेज गेंदबाज मोहम्मज सिराज की एक गेंद को पुल करने के प्रयास में चोट लग गई थी, जिसके बाद जब शाम में टीम इंडिया बल्लेबाजी करने आए तो वह फील्डिंग के लिए मैदान में नहीं उतरे थे।

हालांकि, पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद उस्मान ख्वाजा ने कहा 'मुझे लगता है कि कल मेडिकल स्टाफ के द्वारा उनके चोट का आकलन होगा, उसके बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। आज थकान के कारण वह मैदान में नहीं उतरे थे। वॉर्नर अब मिचेल स्टार्क और कैमरॉन ग्रीन के बाद तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं जो इस दौरे पर चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं।

बल्लेबाजी में भी फेल वॉर्नर

बल्लेबाजी की बात करें तो पहले टेस्ट की तरह दूसरे टेस्ट में भी वॉर्नर कुछ कमाल नहीं कर पाए और 44 गेंद खेलने के बाद केवल 15 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर श्रीकर भरत को कैच देकर आउट हो गए।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article