अध्यात्म

Shattila Ekadashi 2024 Upay: षटतिला एकादशी के दिन करें ये अचूक उपाय, मिलेगी खूब सफलता

Shattila Ekadashi 2024 Upay: षटतिला एकादशी के दिन भगवन विष्णु की विधिवत पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस का व्रत करने से साधक को हर कष्ट से मुक्ति मिल जाती है। आइए जानते हैं षटतिला एकादशी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Shattila Ekadashi 2024 Upay

Shattila Ekadashi 2024 Upay: सनातन धर्म में एकादशी की तिथि जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु को समर्पित है। षटतिला एकादशी व्रत माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन रखा जाता है। इस बार षटतिला एकादशी 6 फरवरी को है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस विशेष अवसर पर तिल से हवन करना, तिल का दान करना, जल में तिल डालकर स्नान करना और तिल का भोजन करना श्रेष्ठ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन के उपाय भी बताए गए हैं जिनसे साधक को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और घर में खुशियां आती हैं। आइए जानते हैं षटतिला एकादशी के दिन कौन से उपाय करने चाहिए।

Shattila Ekadashi 2024 Upay (षटतिला एकादशी के दिन करें ये उपाय)

  • षटतिला एकादशी के दिन पूजा के बाद तिल का भोग लगाया जाता है। कहा जाता है कि इससे पितरों को मानसिक शांति मिलेगी और वे प्रसन्न होंगे।
  • सनातन धर्म में एकादशी के दिन दान देने का विशेष महत्व है। षटतिला एकादशी के दिन अपनी श्रद्धानुसार गरीबों को तिल का दान करें। इस उपाय के प्रयोग से व्यक्ति को दुःख और दुर्भाग्य से छुटकारा मिल जाता है। काले तिल का दान करने से भगवान शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
  • इस दिन जल में तिल (सफेद तिल या काला तिल) डालकर स्नान करें। मान्यता के अनुसार इससे साधक को आरोग्य की प्राप्ति होती है।
  • षटतिला एकादशी पर तिल से हवन करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। हवन में तिल अर्पित करने से घर में सुख-शांति आती है।
  • षटतिला एकादशी के दिन भोजन में तिल अवश्य शामिल करना चाहिए।

Shattila Ekadashi 2024 Importance (षटतिला एकादशी महत्व)

षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन तिल का सेवन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। एकादशी का व्रत करने से साधक को हर पाप से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन तिल का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article