Viral Video: आजकल के युवा सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में कुछ भी ऊटपटांग करने को तैयार रहते हैं। इसी क्रम में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में एक युवक वायरल होने के चक्कर में जो करता है, उसने इंटरनेट यूजर्स के रातों की नींद उड़ा दी है। इस वीडियो में युवक जो कारनामा करता दिखाई देता है, वैसा आप कभी सपने में भी नहीं सोच सकते हैं।
वीडियो देख कांप जाएंगे आप
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक रेलवे ट्रैक के पास खड़ा है। अचानक उसे न जाने क्या सूझता है कि वह रेलवे ट्रैक पर लेट जाता है। यहां तक लोगों को कुछ समझ नहीं आता कि युवक ऐसा क्यों कर रहा है। सबसे हैरान करने वाली इस समय होती है। अचानक वीडियो में आपको एक फुल स्पीड ट्रेन ट्रैक से गुजरती नजर आती है। आप देख सकते हैं कि ट्रेन युवक के ऊपर से हाई स्पीड में गुजर जाती है। इस दौरान युवक रेलवे ट्रैक पर ही लेटा रहता है। देखें वीडियो-
इस हैरान करने वाले वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। आप देख पाएंगे कि ट्रेन गुजरने के बाद युवक खड़ा हो जाता है। इस दौरान उसके चेहरे पर एक भी सिकन नजर नहीं आती है। ऐसा लग रहा है कि उसे इस काम में मजा आया है। युवक वायरल होने के चक्कर में जिस तरह का खतरनाक स्टंट करता है, उससे युवक की जान भी जा सकती थी। आप देख सकते हैं कि ट्रेन गुजरने के बाद युवक उठकर फुल स्वैग में कैमरे की तरफ देखता है। इस रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो को r__k__chauhan__ji नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
