अध्यात्म

Weekly Horoscope (16 To 22 Dec 2024): इस सप्ताह इन 4 राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, धन लाभ के प्रबल आसार

Weekly Horoscope (16 To 22 Dec 2024): सप्ताह की शुरुआत में ही सूर्य देव ने धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। इसलिए इस हफ्ते सभी राशि वालों पर सूर्य देव का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं दिसंबर का साप्ताहिक राशिफल।

Image

Weekly Horoscope In Hindi (16 To 22 Dec 2024)

Weekly Horoscope (16 To 22 Dec 2024): इस सप्ताह 16 दिसम्बर 2025 को सूर्य गोचर परिवर्तित है। वह धनु में आ चुके हैं। धनु व मेष राशि के लोग अपने जॉब व व्यवसाय को नई दिशा देंगे। वहीं वृष व कुम्भ के जातक धन आगमन का आनंद लेंगे। मिथुन तथा कर्क राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सिंह व मीन के लोग यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला के जातक कैरियर को नई दिशा देंगे। धनु तथा मकर के लोगों को हेल्थ के प्रति सचेत रहना होगा। मीन व कर्क राशि के जातक शिक्षा में उन्नति करेंगे। आइये अब जानते हैं इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल...

मेष- यह सप्ताह आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। इस सप्ताह कैरियर को नयी दिशा देंगे। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना रहेगी। किसी मिथुन या सिंह राशि के जातक से नयी बिज़नेस डील की उम्मीद कीजिये। मित्रों की सहायता से कई दिनों से लंबित कार्य बनेगा। बी टेक और एम बी ए के छात्रों से अधिक परिश्रम की आशा है। नारंगी और पीला रंग शुभ है। राजनीति सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उदर विकार से कष्ट हो सकता है। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब में प्रोन्नति होगी या तो परिवर्तन होगा। इस राशि के जातक इस सप्ताह धन की प्रप्ति करेंगे। स्टूडेंट्स को नई दिशा मिलेगी। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। आई टी और मैनेजमेंट फील्ड के लोग किसी नए जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। अविवाहितों के लिए विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। लव लाइफ सफल रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सफेद आपका भाग्यशाली रंग है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करने से धन की प्राप्ति के मार्ग बनने शुरू हो जाएंगे।

मिथुन-इस सप्ताह बहुत ज्यादा कार्यों का उत्तरदायित्व लेकर चलना है। धन के व्यय से मन दुखी रहेगा। यात्रा हो सकती है। किसी राजनीति से आपका परिचय भविष्य में काफी लाभप्रद होगा। आई टी, मीडिया और बैंकिंग फील्ड से सम्बद्ध जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। हरा आपका प्रिय शुभ रंग है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करें। लव लाइफ में दूरियों के बाद भी प्रेम बना रहेगा। हेल्थ में समस्या आ सकती है। गो माता को केला खिलाने से भाग्य में वृद्धि होगी।

कर्क -मनोबल में वृद्धि रहेगी। इस सप्ताह यात्रा की योजना बनेगी। धार्मिक कार्यों में संलग्नता रहेगी। आपको आफिस के कार्यों में सहकर्मियों के साथ संतुलन बैठाना होगा। आई टी और मीडिया फील्ड के जातकों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य के आगमन से मन हर्षित रहेगा। पीला रंग शुभ है। सिंह और धनु राशि का कोई जातक आपके कार्यों में आपकी मदद करेगा। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। श्री हनुमान जी की उपासना करते रहें। अन्न और वस्त्र का दान करें।

सिंह- राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह आप नयी ऊर्जा के साथ अपना कार्य करेंगे। आपका मृदुल व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक अति लाभान्वित होंगे। लव लाइफ में समय ठीक नहीं है। श्री कृष्ण उपासना करिए। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। आपका शुभ रंग है नारंगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से आपका यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। फिर भी श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का रोज प्रातः पाठ करिए।

कन्या- यह सप्ताह कार्यों की अधिकता लेकिन सफलता की प्राप्ति का है। कुछ नए कार्यों को करने के लिए तैयार रहिये। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। संतान पक्ष की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आई टी और बैंकिंग के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। लव लाइफ में आपकी मनोकामना पूर्ण होने का समय आ गया है। श्री गणेश जी की पूजा करें। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। हरा रंग आपका समृद्धिकारक राशियेश रंग है। नीला रंग भी शुभ है। आपकी सकारात्मक सोच आपको एक नया आयाम देगी। यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में सफलता से मन खुश रहेगा।

तुला- इस सप्ताह धन, पद, प्रतिष्ठा और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा निर्णय लेना है। परिवर्तन या पदोन्नति की भी संभावना दिख रही है। आई टी तथा फ़िल्म से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। बैंकिंग और मीडिया से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। अविवाहित लोगों के मांगलिक कार्य के मार्ग में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रेम में दूर रहने की चिंता मिल सकती है। भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी अर्पित करें। शुगर के मरीज सावधानी बरतें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ आपके कार्यों को निर्विध्न रूप से पूर्ण करने के लिए ब्रम्हास्त्र का कार्य करेगा।

वृश्चिक- कोई विवाद समाप्ति की ओर है। धनु और कर्क राशियां आपकी सहायता करेंगी। यह सप्ताह कार्यों की अधिकता का है। बैंकिंग और मार्केटिंग जॉब वालों को समय प्रबंधन पे ध्यान देना होगा। कई दिनों से किसी कार्य की योजना जो आपके दिमाग में थी वो अपने परिपूर्णता की तरफ है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को अपने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु कठिन परिश्रम के साथ साथ आत्मबल को बढ़ाना पड़ेगा। नारंगी रंग शुभ है। शुगर के रोगी परेशान हो सकते हैं। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

धनु- धन की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उन्नति होगी। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी प्रतिभा को इस सप्ताह एक नयी दिशा दीजिये। आपके लिए बेहतर है कि पहले एक काम को निपटा लें। फिर दूसरा कार्य करें। किसी नए व्यवसाय की दिशा में सोचना प्रारम्भ करेंगे। विद्यार्थी नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। पीला आपका शुभ रंग है। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।

मकर- व्यवसाय में नया मोड़ आ सकता है। बिसनेस में आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। आपके लिए बेहतर है क़ि एक समय में एक ही मिशन पे कार्य करें। यात्रा हो सकती है। फ़िल्म, आई टी और बैंकिंग के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। जॉब चेंज करने का विचार आपके मन में आ रहा है। प्रेम भरा लव लाइफ व्यतीत होगा। हरा और नीला आपका प्रिय शुभ रंग है। हेल्थ लगभग अच्छी रहेगी। श्री हनुमानचालीसा का नित्य पाठ करें।

कुंभ-जॉब करने वाले सफल रहेंगे। जॉब चेंज का विचार भी आपके मन में आ रहा है। नई बिज़नेस डील हो सकती है। बैंकिंग, मीडिया और फ़िल्म फील्ड के लोग सफल रहेंगे। लॉ और इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को इस सप्ताह नया दायित्व संभालने का सुअवसर प्राप्त होगा। किसी बड़े बिज़नेस प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। शिक्षा में उन्नति होगी और छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय होगा। आपकी लव लाइफ में विवाद हो सकता है। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णु जी की उपासना करते रहें।

मीन-जॉब में प्रोन्नति के संकेत दिख रहे हैं। विशेषकर बैंकिंग और आई टी के जातकों के लिए ये संभावना है। किसी संत का आशीर्वाद प्राप्त होगा। यह समय देशाटन करने का है। यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मार्केटिंग और मैनेजमेंट के जातकों के पास एक नया जाब का प्रस्ताव आ सकता है जिसको आगे बढ़ाने में आप सफल रहेंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। आपकी लव लाइफ विवाह में बदल सकती है। पीला तथा सफेद रंग शुभ है। आपका स्वास्थ्य आपका साथ देगा। अन्न का दान करें। गाय को केला खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article