वायरल न्यूज़

सड़कों पर टहलती नजर आई भूतनी, पार्क में पहुंचते ही डरकर भागने लगे बच्चे, नजारा देख आपकी भी हो जाएगी सिट्टी-पिट्टी गुल

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला भूतनी का मेकअप कर सड़क पर टहलती नजर आई। इस दौरान उसे देख कई भागने लगे तो वही कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया।

Image

भूत बनकर सड़कों पर घूमती दिखी लड़की (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सड़कों पर घूमती दिखी भूतनी
  • मेकअप देख भगाने लगे बच्चे
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Woman Ghost Makeup Transformation: कला किसी परिचय का मोहताज नहीं होती। अगर आप अपने फील्ड में बेहतर हैं तो आपकी काबिलियत को एक-न-एक दिन जरूर पहचाना जाएगा। मेकअप आर्टिस्ट्स के साथ भी कुछ ऐसा ही है। कुछ लोग सिर्फ पार्लर खोलकर दूसरों को तैयार करने में अपने आप में मॉडिफाइड नहीं कर पाते हैं। लेकिन कुछ मेकअप आर्टिस्ट समय के साथ खुद को अपग्रेड कर बेहतर बना लेते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक लड़की दिखाई देगी, जो भूत का गेटअप और मेकअप करके सड़कों पर चलती नजर आ रही है। इस दौरान जब वह पार्क में जाती है तो वहां खेल रहे सारे बच्चे डर के मारे भाग जाते हैं। जबकि पास में खड़े कुछ लोग उसका वीडियो बनाने लगते हैं। लड़की का ये भूत वाला प्रैंक बेहद ही कमाल का लग रहा है। अगर किसी को मालूम न हो तो ऐसा लगेगा जैसे किसी फिल्म की भूत सामने आ खड़ी हुई हो।

भूत बनकर सड़कों पर घूमती दिखी लड़की

इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही बेहतरीन मेकअप किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये असली वाली भूतनी लग रही है। बता दें, इस वीडियो को 'shaifalinagpalmua' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो कि शैफाली नागपाल नाम की एक मेकअप आर्टिस्ट का है। खबर लिखे जाने तक इस पर 2 लाख 70 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article