राशिफल

कुंभ राशिफल, 23 नवंबर 2022: नुकसान से बचना है तो खर्चों को संभालें, जानें क्या कहता है कुंभ राशिफल

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 23, 2022, 09:32 AM IST

Kumbh Rashifal Today (Aquarius Horoscope Today), आज का कुंभ राशिफल 23 नवंबर 2022: इस समय कुंभ राशि के जातकों को खर्चो को संभालना है और नुकसान से बचना है।

Image

कुंभ राशिफल, 23 नवंबर 2022: नुकसान से बचना है तो खर्चों को संभालें, जानें क्या कहता है कुंभ राशिफल

Kumbh Rashifal Today (Aquarius Horoscope Today), आज का कुंभ राशिफल 23 नवंबर 2022: मन परेशान हैं और विचार मिल नहीं रहें और आपको लग रहा है कि लोग आपके पीठ पीछे आपका नुकसान करना चाह रहे हैं, यही वजह है कि आप अपनी तकदीर को कोसते चले जा रहे हैं और ऐसा करना कभी भी ठीक नहीं होता.

क्या करें – कई तरह के विकल्प हैं आपके सामने, जिस बारे में ध्यान पूर्वक सोचा जा सकता है और अगर ऐसा हो तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बनाने का और बढ़ाने का सोचना होगा, क्योंकि यह समय आपकी समृद्धि को बेहतर करने में अनुकूल बना हुआ है.

क्या न करें – सिर्फ इस भरोसे ना चलें कि सबकुछ ठीक है क्योंकि सबकुछ ठीक करने के लिए आपको अभी भी अपने अंदर बहुत कुछ बदलाव के रूप में करने की जरूरत है. अपनी कोशिशों पे भी भरोसा करने की जरूरत है क्योंकि उसी से आप अपने हालात को बेहतर कर पाएंगे. इसलिए सिर्फ तकदीर के भरोसे ना चलते चले जाएं.

रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई हर रूप से बनी हुई है और उसका अच्छा असर यह हो रहा है कि आप लोगों को अपने साथ लेकर चल रहे हैं, इसी तालमेल के चलते जिंदगी का संतुलन हर रूप से बना हुआ है और घर-परिवार की खुशियों की वजह से आपके कामकाज के क्षेत्र में भी स्थिरता बनी हुई है.

खर्चे और नुकसान - खर्चो को संभालना है और नुकसान से बचना है. आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाने का यह मतलब नहीं है कि सबकुछ अपने आप ठीक हो जाएगा, उसे ठीक रखने के लिए आपको अपने अंदर बहुत सारे परिवर्तन लाने होंगे. बहुत ज्यादा सख्त विचार रहेंगे तो कोई न कोई गलती हो जाएगी और उसी गलती से इस समय बच कर निकल जाने की जरूरत है.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article