क्रिकेट

​जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए महिला टीम का किया ऐलान, पहली बार दोनों देशों के बीच होगी बाइलेटरल सीरीज

जोसेफिन न्कोमो की कप्तानी में 15 सदस्यों वाली यह टीम भारत के खिलाफ अपनी पहली बाइलेटरल इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। यह दौरा जिम्बाब्वे की वेस्टइंडीज पर 27 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मिली ऐतिहासिक चार विकेट की जीत के बाद हो रहा है।

Image

जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए महिला टीम का किया ऐलान। फोटो- ICC

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। जिम्बाब्वे ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए एक ही टीम चुनी है। तीन वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने उसी टीम को बरकरार रखा है जिसने देश के लिए पहली बार ICC महिला चैंपियनशिप में जीत हासिल की थी। दौरे की शुरुआत तीन मैचों की T20I सीरीज से होगी, जिसका पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को खेला जाएगा।

जोसेफिन न्कोमो की कप्तानी में 15 सदस्यों वाली यह टीम भारत के खिलाफ अपनी पहली बाइलेटरल इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। यह दौरा जिम्बाब्वे की वेस्टइंडीज पर 27 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मिली ऐतिहासिक चार विकेट की जीत के बाद हो रहा है।

मावुंगा और चिपारे टीम में शामिल

उस जीत में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (4/33) करने वाली न्याशा ग्वांजुरा ने मिशेल मावुंगा और फ्रांसिस्का चिपारे के साथ टीम में अपनी जगह बनाए रखी है। बैटिंग लाइन-अप में मोडेस्टर मुपाचिकवा, शार्न मेयर्स, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस न्धलोवु और बिलव्ड बिजा शामिल हैं, जबकि कप्तान जोसेफिन न्कोमो और नोमवेलो सिबांडा टीम को इंटरनेशनल अनुभव प्रदान करती हैं। यह दौरा जिम्बाब्वे के लिए अपनी हालिया सफलता को आगे बढ़ाने का मौका है। साथ ही ODI सीरीज उन्हें ICC महिला चैंपियनशिप में अहम अंक हासिल करने का अवसर भी देगी।

तीन मैचों की T20I सीरीज रायपुर में खेली जाएगी, जिसके बाद वडोदरा में ODI सीरीज होगी, जो 23 अक्टूबर से शुरू होगी। ODI मैच ICC महिला चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे। जिम्बाब्वे की कोशिश होगी कि वे भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में भी अपनी ऐतिहासिक जीत का मोमेंटम बनाए रखें।

भारत दौरे के लिए जिम्बाब्वे महिला टीम:-

जोसेफिन न्कोमो (कप्तान), बिलवेड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिन्दर चारे, कुदजई चिगोरा, न्याशा ग्वानजुरा, नोमवेलो सिबांडा, लोरिन फिरी, चियेड्जा धुरुरु, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, तेंदई मकुशा, शारने मेयर्स।

भारतीय महिला टी20 टीम:-

स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उप-कप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमनी कलिता, मिन्नू मणि

भारतीय महिला वनडे टीम:-

स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा (उप-कप्तान), ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, रेणुका ठाकुर

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article