Aaj Ka Kanya Rashifal 23 November 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo) – अपनी आर्थिक स्थिति को ले के आप बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं, उसके दो करण हैं - एक तो समृद्धि या बचत उस रूप से बढ़ नहीं पा रही जैसी आप उम्मीद लगा रहे हैं और दूसरा आपको लग रहा है कि आपके अपनों की जरूरतें बहुत ज्यादा बढ़ती चली जा रही है. जिन्हें पूरा करना आपके लिए मुश्किल होता चला जा रहा है.
क्या करें – अपनों को समझाने की कोशिश करनी होगी और हर चीज को सूझबूझ से संभालने की भी कोशिश करनी होगी. आप अपनी कोशिशों में कामयाब हो सकते हैं, यह अच्छाई है पर आपकी मानसिकता आपका इस समय साथ नहीं दे रही इसलिए आप परेशान हैं और अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए भी आपको अपनी कोशिशों को ही बढ़ाना पड़ेगा.
धन-दौलत - पैसे की स्थिति ठीक भी है और उसे बेहतर भी किया जा सकता है. अपनी समृद्धि को बढ़ाने के लिए सही योजना बनाने के साथ-साथ आपको अपनी मानसिकता को भी दुरुस्त करने की जरूरत है ताकि आप हर चीज में अच्छाई देखते चले जाएं. तभी जा के आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो पाएगी और आपका पैसे के प्रति संतोष बढ़ेगा.
प्यार-मुहब्बत - कोई प्यार-मुहब्बत का रिश्ता प्रबल है पर आप जो भी कह रहे हैं या सोच रहे हैं, उसमें बहुत सारी गलतियां हो सकती हैं. जिसका दबाव किसी प्यार के रिश्ते पर पड़ सकता है इसलिए भी रिश्तों के प्रति थोड़ा सा धैर्य बनाए रखने की जरूरत है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
