राशिफल

आज का धनु राशिफल, 23 नवंबर 2022: खर्चों को लेकर जल्दबाजी में न करें कोई फैसला, जानिए कैसा रहेगा धनु राशि के जातकों का दिन

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 23, 2022, 09:18 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 23 November 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: पैसे के लेनदेन में कोई ऐसा भरोसा न करें जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाता चला जाए । खर्चों को लेकर कोई जल्दबाजी का फैसला बिल्कुल न करें। जानिए बुधवार के दिन कैसा रहेगा धनु राशि के जातकों का राशिफल

Image

Dhanu Rashifal 2022

Aaj Ka Dhanu Rashifal 23 November 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: मन परेशान है क्योंकि आपके ऊपर कई तरह के दबाव हैं और यही वजह है की आपको बहुत सारी चीजों को नई नजर से देखने की जरूरत है।

क्या करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को ध्यानपूर्वक देखने की और समझने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि उस अच्छी भली स्तिथि के पीछे भी खर्चे या नुकसान से जुड़े बहुत सारे दबाव हैं जिन्हें हर सूरत में आपको बचाए रखना होगा और ऐसा करना हमेशा ही मुश्किल होता है।

क्या न करें – पैसे के लेनदेन में कोई ऐसा भरोसा न करें जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाता चला जाए और इस बात को समझना भी बहुत जरूरी है की कोई मतभेद तो नहीं बढ़ता चला जा रहा क्योंकि उसकी वजह से भी आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं इसलिए भी अपने व्यवहार को बहुत ज्यादा सख्त न बनाते चले जाएं।

रिश्ते नाते – अपने घर परिवार के सुख को अपनी समृद्धि के संदर्भ में देखना होगा। अगर पैसा बचा रहेगा और संभला रहेगा तो आपको उस अच्छाई का आभास होगा जो आपको अपनों से जोड़े रखे और सुख का माहौल बनाए रखें।

खर्चे और नुकसान – खर्चे बढ़े हुए हैं और उसका बुरा असर आपकी समृद्धि पर पड़ सकता है इसलिए इस समय की प्राथमिकता यह है की आप अपनी समृद्धि को बचाए रखें और खर्चों को लेकर कोई जल्दबाजी का फैसला बिल्कुल न करें।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article