Aaj Ka Kark Rashifal 23 November 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – निजी जीवन में आपको बहुत सारा धैर्य बरतना होगा और लोगों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करनी होगी क्योंकि आपको लग रहा है कि लोग आपके खिलाफ हैं और आपको यही चिंता सताए चली जा रही है, पर चिंताएं बढाने से किसी भी समस्या का हल नहीं होता और बहुत ज्यादा सोचते चले जाने से भी मुश्किलें ही हाथ लगती हैं. इस समय की समस्या यह है कि जो आप लोगों के खिलाफ सोच रहे हैं, उसमें बहुत बड़ी सच्चाई नहीं है.
क्या करें – उस अच्छाई को समझने की कोशिश करें जो हर हाल में आपके लिए बनी हुई है, हालात आपकी हर तरह से मदद कर रहे हैं. रिश्तों की अच्छाई भी आप तब समझ पाएंगे जब आप उस ओर देखना शुरू कर देंगे, इसलिए आपको लोगों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी.
क्या न करें – पैसे से जुड़ा कोई ऐसा फैसला ना करें जो आपको मुश्किलों में डालता चला जाए इसलिए सिर्फ ऐसा ना सोचें कि आमदनी हो रही है और आप लापरवाह होते चले जाएं. अपनी बढ़ती हुई जरूरतों की ओर देखेंगे तो आपको इस बात को आभास होगा कि गलती करने की कोई गुंजाईश ही नहीं है.
रिश्ते-नाते - रिश्तों के प्रति अपना मन साफ करना होगा और अगर मन में पहले से कोई असमंजस चल रहा है तो उसे भी दूर करने की जरूरत पड़ेगी. रिश्ते बड़े नाज़ुक होते हैं और हल्की सी ठेस लगने से भी टूट जाते हैं इसलिए अपनों के प्रति हर तरह से जागरूकता बनाए रखना बहुत जरूरी हो जाएगा.
तकदीर और भाग्य - तकदीर ने आपका पूरा साथ निभाया है पर तकदीर से कहीं ज्यादा आपके अपनों ने और आपके जीवनसाथी ने अपना सहयोग दिया है, जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति में भी इजाफा हुआ है और कामकाज की स्थिति भी संभली हुई है. इन्हीं अच्छाईयों के चलते आप अपने रिश्तों में लगातार सुधार ला सकते हैं.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
