Aaj Ka Tula Rashifal 23 November 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra) – खुद पे भरोसा नहीं है इसलिए कामकाज को भी आप कमी की नजर से देखते चले जा रहे हैं, जबकि काम से लाभ भी बना हुआ है और काम की अच्छाई को भी बनाए रखा जा सकता है. किसी भी तरह के विचारों के मतभेद की वजह से भी आप ऐसा सोच रहे हैं कि लोग आपके खिलाफ हैं.
क्या करें – अपनी मेहनत को सही दिशा में लगाए रखेंगे तो एक-एक कदम आपको संभालता चला जाएगा और आप सही दिशा में आगे बढ़ते चले जाएंगे. जिंदगी में हम सबसे गलतियां होती हैं और कमियां भी रह जाती हैं पर फिर भी अपना समर्पण बनाए रखने से बहुत कुछ संभाला भी जा सकता है.
क्या न करें – अपनी आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के प्रयास में कोई ऐसी उम्मीद ना लगाएं कि रातों रात कुछ होने वाला है. अगर लोग आपके खिलाफ हैं तो यह भी उम्मीद ना लगाएं कि वो अपने विचार बदल लेंगे और आपके लिए सबकुछ ठीक हो जाएगा क्योंकि जिंदगी के हालात बनते-बिगड़ते रहेंगे पर उनसे घबरा जाना और अपनी मानसिकता को बिगाड़ते चले जाना ठीक नहीं होगा.
रूकावटें और चुनौतियां - इस समय की चुनौतियां इस वजह से हैं क्योंकि आपको अपने जीवनसाथी से बेहतर तालमेल बिठाना होगा और उसके लिए आपको अपनी ओर से बहुत सारी विनम्रता भी बनाए रखनी होगी. अगर अपने मन में ही असंतोष बना रहेगा तो आप लोगों से क्या उम्मीद लगाएंगे.
रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई को संभाले रखना बहुत जरूरी है, बहुत कुछ तो संभला ही हुआ है और अगर अपने साथी-सहयोगियों से कोई तकरार की स्थिति पैदा हो रही है तो उसे संभालने के लिए भी आपको अपने अंदर ही परिवर्तन लाने होंगे. लोगों पे भरोसा करना होगा तभी जा के वो भरोसा आपको वापस मिल पाएगा.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
