बॉलीवुड

Nana Patekar Last Video: मौत से सिर्फ 4 दिन पहले हंस-नाच रहे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO

भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का आखिरी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। निधन से मात्र 4 दिन पहले नाना पाटेकर हंस-नाच रहे थे। वायरल वीडियो को देखकर फैंस भावुक हो उठे हैं।

Image

Nana Patekar Last Video: मौत से सिर्फ 4 दिन पहले हंस-नाच रहे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO

KEY HIGHLIGHTS
  • नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर
  • कार्डियक अरेस्ट से हुआ नाना का निधन
  • 4 दिन पहले हंस-नाच रहे थे नाना पाटेकर

भारतीय अभिनेता नाना पाटेकर ने 8 अक्तूबर 2026 को अपनी अंतिम सांस ली और फैंस की आंखें नम करके चले गए। नाना पाटेकर अपने गोवा स्थित घर पर थे जब उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स को कामयाबी नहीं मिल सकी। एक्टर नाना पाटेकर की मौत से पूरे देश में गम का माहौल है और हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। नाना पाटेकर का 4 दिन पुराना एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल है, जिसमें वो हंसते-नाचते दिख रहे हैं। ये वीडियो गोवा के एक इवेंट का बताया जा रहा है, जिसमें वो शामिल हुए थे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Nana Patekar Last Rites: पुणे में होगा दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, PM Modi ने दी श्रद्धांजलि

Nana Patekar का आखिरी वीडियो देखकर भावुक हुए फैंस

नाना पाटेकर का एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल है, जो 4 दिन पहले का बताया जा रहा है। नाना पाटेकर गोवा में एक इवेंट का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे थे, जिस दौरान वो सादगी भरे अंदाज में नजर आए। वो सादा कुर्ते-पैजामे और गमछे में थे। बताया जा रहा है कि ये इवेंट सम्राट क्लब इंटरनेशनल द्वारा आयोजित किया गया था। वीडियो में नाना पाटेकर कलाकारों के साथ हंसते-नाचते और तबला बजाते दिख रहे हैं। ये वीडियो देखने के बाद किसी को भरोसा नहीं हो रहा है कि नाना पाटेकर अब नहीं रहे क्योंकि 4 दिन पुराने वीडियो में वो एकदम फिट लग रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Nana Patekar Death: रात 2:30 बजे दोस्त को किया था मैसेज, बोले- 'ठीक महसूस नहीं हो रहा...'

पुणे में होगा Nana Patekar का अंतिम संस्कार

टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में होगा। पोस्टमार्टम के बाद नाना पाटेकर का शव गोवा से पुणे ले जाया जाएगा, जिसके बाद 8 अक्टूबर की शाम को ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। नाना पाटेकर के परिवारजन और कुछ खास लोग उनके पुणे स्थित घर पर ही पहुंचेंगे, जहां सभी उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article