Aaj Ka Mithun Rashifal 23 November 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – पढ़ाई में मन नहीं है और यह आपकी बहुत बड़ी गलती है, इसी के चलते ऐसा लगता है जैसे आप खुश नहीं हैं. अगर हर छोटी बात भी परेशानी में परिवर्तित होती चली जाए तो उसे संभालना मुश्किल ही होता चला जाता है.
क्या करें – काम और कारोबार को संभाले रखना ज्यादा जरूरी है और उसके लिए लोगों से तालमेल भी बढ़ाना होगा क्योंकि बेहतर होते हुए रिश्तों का अच्छा असर आपके काम और कारोबार पड़ सकता है. हो सकता है अपने नुकसान को और रिश्तों को संभालना कठिन हो रहा हो, पर फिर भी कोशिश तो करनी ही पड़ेगी.
क्या न करें – अपनी आमदनी को सामने रखकर किसी भी तरह का नुकसान ना करते चले जाएं और, इसलिए ऐसा भी ना सोचें कि काम से लाभ बना हुआ है और सबकुछ अपने आप ठीक हो जाएगा क्योंकि लाभ को हानि में परिवर्तित होने में देर नहीं लगती.
प्यार-मुहब्बत - कोई प्यार-मुहब्बत का रिश्ता इसलिए मुश्किल भरा है क्योंकि आपका मन ही परेशान हैं और आप किसी पे भरोसा ही नहीं कर पा रहें, इस वजह से अच्छी-भली स्थिति भी बिगड़ती ही चली जा रही है. पर इसमें बहुत हद तक आपकी गलती है जिसे आपको ही सुधारने की जरूरत है.
धन-दौलत - पैसे की स्थिति इसलिए संभली हुई है क्योंकि कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है पर पैसे की स्थिति इसलिए कमजोर हो रही है क्योंकि खर्चो और नुकसान का योग भी बना हुआ है. पर सबसे बड़ी परेशानी है कि आपका मन ही परेशान है और अपनी आर्थिक स्थिति को ले के आपको कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा. यहां तक कि आप अपनी समृद्धि के ले के भी खुश नहीं है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
