Tanushree Dutta Again Shares Video On Nana Patekar: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने वीडियो साझा कर विवादित बयान दिये थे, जिसे लेकर वह लोगों के निशाने पर आ गई थीं। उन्होंने नाना पाटेकर के निधन को 'इविल डेड' भी कहा था, जिसे लेकर वह खूब ट्रोल हुईं। लेकिन लोगों के निशाने पर आने के बाद भी तनुश्री दत्ता यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अब एक और वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर के निधन पर भी सवाल उठाया। साथ ही उन्होंने ट्रोल करने वालों को भी आड़े हाथों लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death Case: गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD केस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा
तनुश्री दत्ता ने बताया कि वह इस वक्त उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए आई हुई हैं। उन्होंने वहां रहते हुए वीडियो साझा किया और कहा, "जो लोग मेरी ट्रोलिंग कर रहे हैं, मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्यों कर रहे हैं? जिस इंसान ने मेरी जिंदगी खराब कर दी, जिसने गुंडे भेजकर, मुझे परेशान करके मेरे काम खराब कर दिये। ये अकेला नहीं था, ये शैतानों का पूरा झुंड है। मैंने 'इविल डेड' बोल दिया तो इतना हंगामा हो गया। इविल का मतलब है शैतान और डेड का मतलब है गया, मतलब शैतान गया। ईमानदारी से मैंने ये बोला था कि मीडिया का अटेंशन कहीं इवेंट से ज्यादा इस मामले पर न हो। लेकिन सौभाग्य से ऐसा नहीं हुआ। हमारा इवेंट बहुत सफल रहा, हर कोई खुश था। तो मैं भगवान का शुक्र करती हूं कि इस पनौती की काली छाया मेरे इवेंट पर नहीं पड़ी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना महापात्रा, Nana Patekar के निधन पर बोलीं- मौत सच कब से मिटाने लगी...
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "ये जाते-जाते भी मुझे ट्रोल करवाकर गया। मतलब जाते-जाते भी मुझे परेशान करके गया है। कुछ आत्माएं इतनी काली होती हैं, इतनी नाकारात्मक शक्ति होती हैं, दूसरों को, कमजोरों को प्रताड़ित करके कोई शक्तिशाली नहीं होता। लेकिन इन्हें दूसरों को परेशान करके खुद को शक्तिशाली महसूस होता है।" तनुश्री दत्ता ने ट्रोल्क को लताड़ते हुए नाना पाटेकर की तुलना रावण से की। उन्होंने कहा, "कुछ लोगों का लॉजिक है कि लोगों के मरने के बाद उनकी आलोचना नहीं करनी चाहिए, उनके बारे में बुरा भला नहीं बोलना चाहिए। तो मेरा सवाल है कि इतने हजारों सालों बाद भी आप रावण का पुतला क्यों जला रहे हो? उन्हें भी श्रद्धांजलि दो, जिनकी लंका हनुमान जी ने पूंछ से जलाई थी। उसकी मौत के बाद भी, श्रद्धांजलि दिया करो। लेकिन आज सैंकड़ों हजार सालों बाद भी रावण का पुतला भी जलाया जाता है ना। तो मेरे धर्म ने सिखाया है कि जो शैतान है वो मौत के बाद भी शैतान है।"
तनुश्री दत्ता ने वीडियो में आगे कहा, "उस इंसान ने किसी से माफी नहीं मांगी। मुझे लगता है कि प्रेत लोक भी उसके लिए बहुत हल्की सजा होगी, उसे सीधा नर्क जाना चाहिए। 13वीं तक प्रेत लोक में रहे, उसके बाद नर्क की गहरी जगह में जाए जहां उसने मुझे डालने की कोशिश की। मेरी जिंदगी को पिछले 4-5 सालों में नर्क बनाने की कोशिश की, इसने और इसके गुंडे व बॉलीवुड माफियाओं ने।" तनुश्री दत्ता ने वीडियो में नाना पाटेकर को अभद्र बताया। उन्होंने कहा, "सबसे शैतानी, सबसे अभद्र, मेरे अनंतकालीन जीवन में जितने असुर मुझे मिले, ये डेढ़शाणा असुर था। ये अपने हाथों मरा है, अगर मरा है तो। मुझे शक है कि ये सच में मरा है या भागने की तरकीब है। अगर सच में मरा है तो दुनिया से बड़ी शैतानी हस्ती गई है।"
