राशिफल

आज का मेष राशिफल, 23 नवंबर 2022: सोच समझकर उठाएं कदम, काम और कारोबार पर पड़ सकता है बुरा असर

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 23, 2022, 09:28 AM IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 23 November 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: तकदीर को हर बार आजमामो को बजाय अपने कदम सोच-समझकर उठाएं। तभी आपकी परेशानी का हल मिलेगा। नहीं तो काम और कारोबार पर भी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में चीजों सूझबूझ से काम लेने की जरुरत है।

Image

Mesh Rashifal 23 November 2022

Aaj Ka Mesh Rashifal 23 November 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मेष (Aries) – मन इस बात को ले के चिंतित है कि कहीं आपका कोई नुकसान तो नहीं हो रहा और इसलिए बहुत सारे वहम आपने अपने मन में पाल रखे हैं, कुछ हद तक खर्चो के दबाब आपके ऊपर हो सकते हैं इसलिए आपकी चिंताएं भी कुछ हद तक वाजिब हैं पर फिर भी आशावादी रवैया अपनाए रखने की जरूरत है.

क्या करें – तकदीर को आजमाते चले जाने से बचना होगा क्योंकि यह समय आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है, अगर बिना सोचे-समझे कोई कदम उठाएंगे तो बार-बार परेशानी का मुंह देखना पड़ेगा और इस वजह से काम और कारोबार पर भी बुरा असर पड़ेगा, और इस चीज से बच कर निकल जाने की जरूरत है.

क्या न करें – पैसे से जुड़ा कोई ऐसा फैसला ना करें जिसमें आपका पैसा कहीं फंस जाए इसलिए किसी ऐसे मतभेद में भी ना पड़े जो व्यर्थ में आपकी अच्छी-भली स्थिति को खराब करता चला जाए.

रिश्ते-नाते - रिश्तों के प्रति भरोसा बनाए रखना बहुत जरूरी है क्योंकि यह समय कुछ ऐसा है जो उस भरोसे को कम कर रहा है और अपनों से दूरियां बढ़ाता चला जा रहा है. बार-बार ऐसे हालात पैदा हो सकते हैं जो लोगों को आपसे नाराज करते चले जाएं पर उसका एक बड़ा कारण यह भी है क्या आप अपने सख्त होते हुए व्यवहार को संभाल नहीं पा रहें.

काम और कारोबार - कामकाज की स्थिति को बनाए रखना और संभाले रखना बहुत जरूरी है. कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है पर लाभ में बहुत सारा उतार-चढ़ाव है, शायद इसी वजह से आप असंतुष्ट हैं और आपको कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा. जब रिश्ते साथ ना निभाएं तो वैसे भी परेशानियां बढ़ ही जाती हैं और कारोबारी रिश्तों पर भी बुरा असर पड़ सकता है.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article