देश

Dhruv Rathee Detained: हिरासत में ध्रुव राठी, CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले दिल्ली पहुंचे थे यूट्यूबर

जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार सुबह गुरुग्राम में हिरासत में लिए जाने की खबर है। इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम रील के जरिए दिल्ली पहुंचने की जानकारी दी और लोगों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया था।

Image

ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लिया गया। PTI

Photo : PTI

Dhruv Rathee Detained: जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार सुबह गुरुग्राम में हिरासत में लिया गया। वो शनिवार को दिल्ली पहुंच चुके थे। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करते हुए लोगों से जंतर-मंतर आने की अपील की थी। ध्रुव ने वीडियो में कहा, "मैं दिल्ली आ गया हूं। मैंने देखा कि प्रधानमंत्री ने 50 से ज़्यादा मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए, कई ट्रेन और बसें रद्द कर दी गई हैं। प्रदर्शन की वजह से दिल्ली को लॉकडाउन पर डाल रहे हैं।"

देर रात से ही उनके आवास के बाहर तैनात थी पुलिस

दिल्ली पुलिस की एक टीम शनिवार सुबह करीब 7:48 बजे गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार में ध्रुव राठी के आवास पर पहुंची। बताया जा रहा है कि ध्रुव राठी की मां के दरवाजा खोलते ही पुलिसकर्मी घर के अंदर दाखिल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की करीब 50 सदस्यीय टीम देर रात से ही उनके आवास के बाहर तैनात थी। इसके बाद पुलिस ध्रुव राठी को अपने साथ ले गई। हालांकि, उन्हें किस मामले में हिरासत में लिया गया है, इसे लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इससे पहले वह CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बेंगलुरु में प्रदर्शन कर चुके हैं और दिल्ली भी पहुंचे थे। भारी पुलिस बल के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन का एलान किया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article