राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल, 19 दिसंबर 2022: खर्चे का दायरा बढ़ रहा, कंट्रोल करने की है जरुरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 19, 2022, 09:49 AM IST

Aaj Ka vrischik Rashifal 19 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: आपका मन चिंताओं से घिरा हुआ है। लोगों के प्रति मददगार बने रहना जरूरी है। अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। अभी के हालात ऐसे हैं कि आपके खर्चे का दायरा बढ़ रहा है। थोड़ी सी योजना बनाकर काम करेंगे तो दिक्कत नहीं होगी। मेहनत पर फोकस करें और भावुकता से बचें।

Image

Vrishchik Rashifal, 19 December 2022

Aaj Ka vrischik Rashifal 19 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) – मन चिंताओं से घिरा हुआ है क्योंकि आपको कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा। दूरस्थान से जुड़ी चिंताएं भी हो सकती है जिसके चलते आप अपनों का ख्याल रखना चाह रहे हैं और अपनों से जुड़े रहना चाह रहे हैं।

क्या करें – लोगों के प्रति हर तरह से मददगार बने रहें और उस अच्छाई को लोगों तक पहुंचाएं या दर्शाएँ। अपने मन में बिठाए हुए किसी भी तरह के असंतोष को हटा दें ताकि हालात को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती चली जाए।

क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को लेकर इस वजह से परेशान न होते चले जाएँ की आपका खर्चा ज्यादा हो रहा है। खर्चे भी रहेंगे और अपनों की जरूरतों को पूरा भी करना पड़ेगा पर ऐसे में अपनी परेशानियों को बढ़ाते चले जाना ठीक नहीं होगा।

धन दौलत – आर्थिक स्तिथि ठीक है और कोई कमी नहीं है पर इस समय के हालात कुछ ऐसे हैं की आपको अपने खर्चे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं जिस ओर थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। थोड़ी सी योजना बनाकर चलेंगे तो अपनी समृद्धि को बनाए रखने में आपको मदद भी मिलेगी।

मेहनत – मेहनत करने का समय है जिसका पूरा फायदा मिल सकता है और मेहनत से ही आप अपने मन में बिठाई हुई दुविधाओं को दूर कर सकते हैं। बहुत ज्यादा भावुक होते चले जाने से भी बचने की जरूरत है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article