Aaj Ka Dhanu Rashifal 19 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) – अपनी आर्थिक स्तिथि को लेकर आप बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं जबकी आपकी समृद्धि में किसी भी तरह की कमी भी नहीं है। आमदनी से जुड़ी बहुत सारी इच्छाएं हो सकती हैं और आप अपनी आमदनी को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और आप ऐसा भी सोच रहे हैं की कोई अचानक धन लाभ हो जाए। कहीं न कहीं छुपा हुआ ऐसा विचार भी है की आपका कोई नुकसान तो नहीं होता चला जा रहा।
क्या करें – पैसे के लेनदेन को बहुत ध्यानपूर्वक समझना भी होगा और संभालना भी होगा। अगर पैसे की देनदारी है तो उसका बढ़ता हुआ बोझ भी हो सकता है जिसके चलते आपको लगे की आपका नुकसान हो रहा है पर इस बात को समझ लें की किसी भी तरह की देनदारी को चुकता करना मुश्किल ही होता है।
क्या न करें – किसी भी नुकसान के चलते लोगों से उलझने बढ़ जाएँ तो यह ठीक नहीं है। आपके आसपास के लोग अच्छे हैं और विनम्रता से अपनी बात कह पा रहे हैं पर आपका सख्त होता हुआ रवैया इस समय ठीक नहीं है जिसके चलते आप अपनी कमियों और गलतियों का एहसास नहीं कर पा रहे और यही ठीक नहीं है।
धन दौलत – आर्थिक स्तिथि को समझेंगे तभी संभाल पाएंगे। आमदनी भी ठीक है पर आमदनी को लेकर दुखी होते चले जाना ठीक नहीं है। समृद्धि भी बरकरार है पर समृद्धि का सही इस्तेमाल करना उससे भी ज्यादा जरूरी है। आप अपनी समृद्धि को सिर्फ खर्चों के रूप में देखते चले जा रहे हैं जिसकी वजह से नुकसान भी हो सकता है।
रिश्तेनाते – रिश्तों को संभाले रखने के लिए आपको अभी भी बहुत कुछ समझना है। थोड़ी सी विनम्रता भी बनानी होगी और लोगों को भरोसे की नजर से भी देखना होगा। किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में भी भरोसा बनाए रखेंगे तो सबकुछ आपके हित में बनता चला जाएगा और संभलता चला जाएगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
