Aaj Ka Tula Rashifal 19 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra) – इंसान हमेशा ही परेशान रहे तो अपनी शख्सियत पर भी बुरा असर पडता है जबकी हर मुश्किल भरी परिस्थिति को भी सहजता से समझने की और संभालने की जरूरत पड़ती है। आपको भी अपने मन में बिठाई हुई उलझनों को दूर करने की जरूरत है।
क्या करें – जो भी कठिनाइयाँ हैं उन्हें भली भांति समझने का प्रयास कर लें। अगर पैसा कहीं फँसता चला जा रहा है तो उसे भी संभाल लें और अगर लोगों से मनमुटाव हो रहा है तो उसे भी दूर करने की कोशिश कर लें। जिंदगी की चुनौतियों से कुछ न कुछ सीखते चले जाएंगे तो अपनी गलतियों को दोहराते चले जाने से बच जाएंगे।
क्या न करें – न तो अपनी कोशिशों को कम समझें और ना ही अपनी कोशिशों को दिशाहीन होने दें। यह समय ऐसा है जिसमें आप कर तो बहुत कुछ रहे हैं पर उसका पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा। उसका एक कारण यह है की आपके विचार बहुत सख्त होते चले जा रहे हैं और इसी बात से बचने की जरूरत है ताकि आपकी मेहनत विफल न होती चली जाए।
रुकावटें और चुनौतियाँ – रुकावटें हैं और वो इस वजह से हैं क्योंकि आपने सही योजना नहीं बनाई। पैसे से जुडी योजना भी बनानी होगी और अपने व्यवहार पर भी काम करने की जरूरत पड़ेगी तभी जाकर इस समय की चुनौतियों को संभालने में मदद मिलेगी।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को समझें और उसे बनाए रखें। लोगों के साथ तालमेल बेहतर करना है तो लोगों पर भरोसा भी करना सीख लें। हर दिन अपने साथ नई चुनौतियाँ लेकर आता है इसलिए आपको बहुत सारी चीजों को संभालते चले जाने की जरूरत है। विनम्र भी हो जाएँ और अपने विचारों को बार बार बदलते भी न चले जाएँ।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
