भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं। इसमें से 4 रिकॉर्ड भारतीय टीम से जुड़े हैं जबकि एक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड से जुड़ा है। कुल मिलाकर पहले टी20 की तरह दूसरे टी20 मुकाबले में भी फैंस को रोमांच के साथ-साथ इतिहास का गवाह बनने का मौका मिलेगा। चलिए एक-एक कर जानते हैं कि ये रिकॉर्ड कौन-कौन से हैं?
पहला टी20 मुकाबला इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की 199वीं जीत थी। दूसरे मुकाबले में अगर टीम इंडिया अपने प्रदर्शन को जारी रखने में कामयाब होती है तो वह 200 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन सकती है।
भारत ने पहले टी20 मुकाबले में 226 रन का स्कोर चेज किया था। यह भारत का 7वां 200 प्लस सफल चेज था। फिलहाल इस मामले में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीम बराबरी पर है। भारत के पास दूसरे टी20 मुकाबले में उससे आगे निकलने का मौका है।
अर्शदीप सिंह टी20 में 146 विकेट ले चुके हैं। पिछला टी20 मुकाबला उनके करियर का 100वां मैच था। दूसरे टी20 मुकाबले में उनके पास 150 विकेट पूरा करने का मौका है।
न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज 2000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन के करीब हैं। 93 रन बनाते ही मिचेल इस फॉर्मेट में 2000 रन पूरा कर लेंगे। वह ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के 7वें बल्लेबाज बनेंगे।
श्रेयस अय्यर के पास टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शिखर धवन से आगे निकलने का मौका है। फिलहाल अय्यर के नाम 73 मैच में 1,736 रन हैं और 24 रन बनाते ही वह शिखर धवन से आगे निकल जाएंगे।