राशिफल

आज का मकर राशिफल, 19 दिसंबर 2022: क्षमताओं के आधार पर फैसले लें, नहीं होगी दिक्कतें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 19, 2022, 09:49 AM IST

Aaj Ka Makar Rashifal 19 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: काम को लेकर मन में काफी चिताएं हैं क्योंकि बहुत सारी अस्थिरता है। अपनी क्षमताओं को आधार बनाकर काम और कारोबार से जुड़ा फैसला लेने की जरूरत है। रिश्तों के प्रति कोई ऐसी इच्छाएं न बढ़ाएं जिसमें परेशानी झेलनी पड़े। प्यार-मोहब्बत के रिश्ते में मतभेद और रुकावटें हैं, इस वजह से मुश्किल है। पैसे के साथ ही अपनों से जुड़ना भी जरूरी है।

Image

Makar Rashifal, 19 December 2022

Aaj Ka Makar Rashifal 19 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – काम को लेकर मन में काफी सारी चिंताएं हो सकती हैं क्योंकि बहुत सारी अस्थिरता है। किसी बदलाव के बारे में आपकी इच्छाएं बढ़ी हुई हो सकती हैं पर आपको ध्यानपूर्वक फैसले करने होंगे क्योंकि उसमें छुपी हुई बहुत सारी परेशानियाँ भी हैं इसलिए कोई भी बदलाव करना इतना आसान नहीं है जितना आप सोच बैठे हैं।

क्या करें – अपनी क्षमताओं को आधार बनाकर आपको काम और कारोबार से जुड़ा फैसला करना होगा और उसमें इस बात को भी जोड़ लेना होगा की आपकी आर्थिक स्तिथि पर उसका क्या असर पड़ सकता है। जब इस रूप से मनन करेंगे तो आप सही नतीजे पर पहुँच पाएंगे।

क्या न करें – रिश्तों के प्रति कोई ऐसी इच्छाएं न बढ़ाएं जिसमें आपको परेशानियाँ झेलनी पड़ें। पहले अपना मन पक्का कर लें। अगर मन ही अस्थिर है तो किसी रिश्ते के प्रति कोई नया रास्ता टटोलने की कोशिश बिल्कुल न करें।

प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में मुश्किलें नजर आ रही हैं। उसका एक बड़ा कारण यह है की मतभेद भी हैं और रुकावटें भी हैं। जिस रूप से आप लोगों से समर्थन चाह रहे हैं शायद वो भी उतना न मिल पाए जितनी आपको उम्मीद है।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक होना अपने आप में पूरी बात नहीं है। पैसा आएगा और पैसा चला भी जाएगा पर जिंदगी का सुख बनाए रखने के लिए आपको अपनों से जुड़ना पड़ेगा और उन्हें बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करनी पड़ेगी। पैसा इस सारे प्रयास में सहायक हो सकता है जिसका आप फायदा उठा सकते हैं।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article