शहर

दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

दिल्ली के मायापुरी इलाके में शुक्रवार की रात एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

Image

मायापुरी में फैक्ट्री में भीषण आग

दिल्ली के मायापुरी इलाके में शुक्रवार की रात एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

आग लगने के बाद बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौजूद हैं। आग फैक्ट्री की दूसरी मंजिल में लगी प्रतीत हो रही है। आग की लपटें दिखाई दे रही हैं, जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे से फैक्ट्री को बड़ा नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article