राशिफल

आज का कन्या राशिफल, 19 दिसंबर 2022: पैसे को सही तरह इस्तेमाल करें, आर्थिक तंंगी के हैं संकेत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 19, 2022, 09:56 AM IST

Aaj Ka kanya Rashifal 19 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: अपनों के लिए आपको बहुत कुछ करना है लेकिन आर्थिक स्थिति से खुश नहीं हैं। चुनौतियों से भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है तो मेहनत से भी बहुत कुछ संभल सकता है। अपने पैसे को किसी तरह की कमी की नजर से ना देखें। पैसे की स्थिति को सही रूप से इस्तेमाल करने की जरूरत है। प्यार-मोहब्बत में बढ़ती हुई उम्मीदों की वजह से आप बड़ी मंजिल तय करना चाहते हैं, इसमें कुछ गलत नहीं है।

Image

Kanya Rashifal, 19 December 2022

Aaj Ka kanya Rashifal 19 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo) – अपनों के लिए आपको बहुत कुछ करना है पर आप अपनी आर्थिक स्तिथि से बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं। आपको लगता है की आपके सपने भी बड़े हैं और आपके अपनों की जरूरतें भी बढ़ी हैं। जिस रूप से आप अपनों के करीब आना चाह रहे हैं उसमें भी खर्चे से जुड़े दबाव बने रह सकते हैं।

क्या करें – चुनौतियों से भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है और अपनी मेहनत से भी बहुत कुछ संभाला जा सकता है इसलिए इस समय को अच्छा ही कहना चाहिए क्योंकि यह समय आपको रास्ता दिखा रहा है और आगे बढ़ने में मदद कर रहा है। अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की चिंता को दूर कर देने की जरूरत है।

क्या न करें – अपने पैसे को किसी भी तरह की कमी की नजर से न देखते चले जाएँ, इसलिए ऐसा न सोचें की तकदीर ने आपके साथ को नाइंसाफी की है बल्कि हर चीज को आशावादी नजरिए से देखते चले जाएँ ताकि किसी भी तरह की कमी न रहे।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि को सही रूप से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। अपनों की जरूरतों को भी पूरा करना है और अपने सपनों को भी साकार करना है पर साथ ही साथ इस समय की जरूरत यह भी है की आप बचत के रूप में अपनी समृद्धि को बढ़ाते चले जाएँ।

प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता ऐसा है जो बढ़ती हुई उम्मीदों के चलते बड़ी मंज़िलें तय करना चाह रहा है और आपकी इच्छाओं में और आपके विचारों में कोई कमी नहीं है पर ऐसे में दुखी होते चले जाना भी ठीक नहीं है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article