Aaj Ka Mesh Rashifal 19 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मेष (Aries) – जिंदगी का तालमेल बनाए रखने के लिए आपको लोगों से जुड़ना होगा पर अपने मन में बिठाई हुई जो भी नकारात्मकता है उसे भी दूर करने की कोशिश करनी होगी। आप लोगों के प्रति अच्छा सोचते हैं पर फिर भी आप उन्हीं पर भरोसा नहीं कर पा रहे। इसी चीज को सुधारने की जरूरत है।
क्या करें – बातचीत करनी होगी और अपनी बातों को बार बार बदलते चले जाने से भी बचना होगा। जिंदगी हमें ऐसे बहुत सारे मौके देती है जिसमें हम अपने हालात को सुधार पाएं और यह समय ही ऐसा बना हुआ है जो आपकी मदद करता चला जाए। अपनी भावुकता को छोड़कर आपको विचार विमर्श करने की भी जरूरत है।
क्या न करें – अपने विचारों को इतना प्रबल न बनाएं की आप अच्छे और बुरे की पहचान न कर पाएं इसलिए हर पहलु को ध्यानपूर्वक समझें। रिश्तों को लेकर जो भी आपके मन में चल रहा है उस बारे में भी मनन कर लें ताकि रिश्तों से जुड़ा किसी भी तरह का कोई गलत फैसला न होता चला जाए।
तकदीर और भाग्य - तकदीर ने घर आपके हालात को सुधारने का आपको मौका दिया है जिसके चलते आपकी मेहनत अब रंग ला रही है और कई तरह के अच्छे विकल्प आप टटोलते चले जा रहे हैं पर इसका मतलब यह नहीं है की तकदीर आपकी हर गलती को संवार लेगी। सूझबूझ तो आपको बनाए रखनी होगी तभी जाकर कोई भी व्यक्ति अपने हालात को संभाल पाता है।
काम और कारोबार – काम और कारोबार की स्तिथि सुखद भी है और संतोषजनक भी है और उसमें बहुत सारी नियमितता भी बनी हुई है जिसके चलते आपका लाभ बना रहे। अपने भरोसे को बनाए रखने के लिए भी यह समय आपकी मदद ही करता चला जा रहा है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
