Aaj Ka mithun Rashifal 19 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को लेकर आप बहुत ज्यादा भावुक होते चले जा रहे हैं। अपने विचारों को भी आप इस रूप से व्यक्त कर रहे हैं जिसमें आपकी परेशानियाँ ही ज्यादा झलक रही है जबकि हालात इतने बुरे नहीं हैं। आपको लग रहा है की आपकी इच्छा के अनुरूप कुछ भी नहीं चल रहा।
क्या करें – अपनी बढ़ती हुई इच्छाओं को थाम लें और थोड़ा सा धैर्य बना लें। जिंदगी का रास्ता भी साफ नजर आना शुरू हो जाएगा और जिंदगी की तस्वीर भी आपको हर तरह से अनुकूल ही लगेगी और तब जाकर आप किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को सही रूप से देख पाएंगे।
क्या न करें – किसी भी वजह से अपना नुकसान न करते चले जाएँ। आपकी जल्दबाज़ी भी है और आपके नुकसान की स्तिथि भी बनी हुई है। लोगों की वजह से भी आप अपनी आर्थिक स्तिथि को संभाल नहीं पा रहे हैं और यही ठीक नहीं है। हर चीज की अपनी अहमियत होती है। पैसे की वजह से रिश्तों को बर्बाद कर लेना या रिश्तों की वजह से पैसों को बर्बाद कर लेना भी ठीक नहीं होता।
प्यार मोहब्बत – प्यार मोहब्बत को किस रूप से समझें यह कभी कभी समझ नहीं आता क्योंकि समय के साथ हालात बदल जाते हैं। कभी आप बच्चों से प्यार करते हैं, कभी आप अपने दोस्तों को चाहते हैं, कभी परिवार के प्रति लगन बढ़ती है, तो प्यार का रंग और रूप बदलता चला जाता है। आपको अपने मन में बहुत सारी शांति बनाए रखनी होगी। रिश्ते बहुत नाजुक होते हैं और जरा सी ठेस लगने से टूट भी जाते हैं इसलिए बहुत सूझबूझ बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी।
रुकावटें और चुनौतियाँ – रोजमर्रा की रुकावटें हो सकती हैं जिन्हें एक एक करके संभालने की जरूरत है। ऐसा करते हुए बेवजह तकदीर को आजमाते चले जाना भी ठीक नहीं है क्योंकि उसकी वजह से भी आप अपनी रुकावटों को आमंत्रित न करते चले जाएँ।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
