Aaj Ka meen Rashifal 19 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces) – आपको कोशिशों से भी उतनी कामयाबी नहीं मिल रही जितनी आप चाह रहे हैं, इसलिए मन उचाट होता चला जा रहा है पर इसका एक दूसरा पहलु भी है, आपका नजरिया भी कुछ ऐसा बनता चला जा रहा है जिसमें आपके विचार बहुत सख्त हैं और इसी चीज से बचने की जरूरत है।
क्या करें – मेहनत करने का समय है और मेहनत का अच्छा फल भी आपको जरूर मिलेगा क्योंकि आपकी कोशिशों में हालात भी आपकी मदद करते चले जाएंगे। अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की चिंताओं को दूर करने की जरूरत पड़ेगी।
क्या न करें – काम और कारोबार के क्षेत्र में अगर कोई चुनौतियाँ हैं तो उनसे घबरा न जाएँ। अगर आपके आसपास के लोगों से या आपके bosses से आपको आलोचना मिल रही है तो इसका मतलब नहीं है की वो आपके खिलाफ हैं पर ऐसे में सिर्फ अपनी बात कहना और अपनी बात मनवाते चले जाना ठीक नहीं है।
काम और कारोबार – काम और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए आपको हर पहलु पर नजर रखनी पड़ेगी और जितना संभव हो सके लोगों को भी साथ लेकर चलना पड़ेगा। इसी तालमेल से फायदा होगा।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक भी है और उसे संभालना भी है। उसका एक बड़ा कारण यह है की आपकी समृद्धि पर बहुत सारे दबाव हो सकते हैं। अगर जल्दबाज़ी में फैसला करेंगे तो नुकसान भरी परिस्थितियाँ भी पैदा हो सकती हैं जिस ओर नजर रखने की जरूरत है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
