राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 19 दिसंबर 2022: अपनी क्षमताओं का पूरी तरह इस्तेमाल करें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 19, 2022, 09:56 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 19 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: काम में मन नहीं लग रहा है, इसे सुधारने की जरूरत है। अगर आप नियमितता बढ़ाइएगा तो तकदीर भी आपके साथ होगी। आप अपनी क्षमताओं का पूरी तरह इस्तेमाल कीजिए। अपने जीवनसाथी संग मनमुटाव पैदा नहीं होने दें। काम और कारोबार के लिए नई नजर की जरूरत है।

Image

Singh Rashifal, 19 December 2022

Aaj Ka Singh Rashifal 19 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) – काम में मन नहीं लग रहा और मेहनत हो नहीं पा रही। ऐसा लगता है जैसे आपने अपने मन को उचाट कर रखा है। बहुत ज्यादा सोचकर या दूरस्थान की सोचकर भी आप चिंतित ही होते चले जा रहे हैं।

क्या करें – काम के प्रति अपनी लगन को बढ़ाना होगा और थोड़ी सी नियमितता भी बढ़ानी होगी। ऐसा करते हुए आप देखेंगे की तकदीर भी आपका साथ निभा रही है और हालात भी आपकी मदद ही कर रहे हैं इसलिए चिंताओं को छोड़कर ही जिंदगी में अगले कदम आगे बढ़ाने होंगे।

क्या न करें – ऐसा न सोचें की मन उचाट करके कुछ हासिल हो पाएगा। अगर इंसान अपनी क्षमताओं का पूरी तरह से इस्तेमाल न करे तो अच्छी भली स्तिथि भी धरी की धरी रह जाती है इसलिए कोई भी ऐसी उम्मीद न लगाएं की जिंदगी में सबकुछ अपने आप होता है।

काम और कारोबार – काम और कारोबार को नई नजर से देखने की जरूरत है। जितना लोगों का सहयोग मिलेगा उतना ही घर परिवार में सुख भी मिलेगा और उतना ही आप अपने काम की ओर तवज्जो भी दे पाएंगे। इस तालमेल को समझेंगे तो मन में बिठाई हुई घबराहट को भी दूर करना आसान हो जाएगा।

तकरार और झगड़े – किसी भी तरह का मतभेद इंसान की मुश्किलों को बढ़ा देता है। अपने जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह का मनमुटाव न पैदा होने दें इसलिए बहुत सारी सहजता अपनाए रखें। अगर लोगों के विचार बहुत ज्यादा प्रबल हो रहे हैं तो कम से कम उनकी बात सुन लें ताकि हालात को संभालने में मदद मिलती चली जाए।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article