राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 19 दिसंबर 2022: घर-परिवार में निगेटिव सोच ना रखें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 19, 2022, 09:56 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal 19 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: घर-परिवार की खुशियों को बनाए रखने के लिए मेहनत करना पड़ेगा। अपनों की हर जरूरतें पूरी करनी है। घर-परिवार में किसी के प्रति निगेटिव सोच ना रखें। इस वजह से मतभेद बढ़ सकते हैं। पैसे की स्थिति ठीक है लेकिन कई चुनौतियां सामने हैं। हर चीज को निगेटिव नजरिए से देखना भी ठीक नहीं है।

Image

Kark Rashifal, 19 December 2022

Aaj Ka Kark Rashifal 19 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – घर परिवार की खुशियों को बनाए रखने के लिए थोड़ी सी ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि आप चिंतित लग रहे हैं और रिश्तों को संभालने में आपको चुनौतियाँ नजर आ रही हैं।

क्या करें – काम से लाभ है पर लाभ संभल नहीं पा रहा बिखरता चला जा रहा है और यह भी इस समय की बड़ी समस्या हो सकती है। अपनों के लिए भी आपको पैसा जुटाना है और उनकी जरूरतें भी पूरी करनी हैं जिसके चलते आपको सही योजना बनाए रखने की भी जरूरत है।

क्या न करें – घर परिवार में अपनों के प्रति किसी भी तरह का नकरात्मक रवैया न अपनाएं क्योंकि ऐसा करने से मतभेद बढ़ सकते हैं और तकरार की स्तिथि पैदा हो सकती है इसलिए इतना भी भावुक न होते चले जाएँ की हर चीज बुरी लगनी शुरू हो जाए। जिंदगी की मुश्किलें रोजमर्रा के मुद्दों में छुपी हुई होती हैं अगर उन्हें एक एक करके संभलाते चले जाएंगे तो कोई कमी नहीं रहेगी और अगर आप अपने हालात को भली भांति संभालना चाह रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा भावुक होते चले जाना भी ठीक नहीं होगा।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक है पर कई तरह के दबाव हैं आपके सामने। आमदनी ठीक होना या बचत बनते चले जाना पर्याप्त नहीं है। अगर वो आमदनी और बचत संभल नहीं पा रही तो उस पैसे का भी कोई फायदा नहीं है। इस समय पैसे के लेनदेन में आपको बहुत सारी सूझबूझ बनाए रखने की जरूरत है ताकि किसी भी तरह की गलती न होती चली जाए।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को इस रूप से समझें जिसमें आप अपने हालात को संभाले रखें। बहुत सारी अच्छाई बनी हुई है जिसके चलते जिंदगी का सुख बना रहे पर हर चीज को नकारात्मकता से देखते चले जाना भी ठीक नहीं है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article