राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल, 15 दिसंबर 2022 कोई भी कदम उठाने से पहले सोच-विचार कर लें, खर्चों पर नियंत्रण रखें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 15, 2022, 09:13 AM IST

Aaj Ka Vrischik Rashifal 15 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi कोई भी काम शुरू करने से पहले सारी चीज जांच लें ,अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें बचत करने की कोशि‍श करें, जरूरी नहीं की बहस से ही आप सही साबित हो सकते हैं किसी भी बात को विचार विमर्श से सुलझाने की कोशि‍श करें।

Image

Vrischik Rashifal 15 December 2022

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 15 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio)काम और कारोबार को इस रूप से देखना होगा की उसमें आपकी स्थिरता बनी रहे और लाभ भी बना रहे इसलिए किसी भी तरह का कदम उठाने से पहले आपको बहुत सारी चीजों की ओर नजर दौड़ाने की जरूरत पड़ेगी ताकि कोई गलती न होती चली जाए।

क्या करें – काम के प्रति आपकी लगन अच्छी है और यह आपकी ताकत है। तकदीर ने भी अपना साथ निभाया है और लोगों का समर्थन भी मिला है फिर भी आपके मन में एक ऐसी चिंता बैठी हुए है की क्या सबकुछ ठीक चलता चला जाएगा।

क्या न करें – रोजमर्रा के खर्चों को नुकसान के रूप में बढ़ाते न चले जाएँ इसलिए बिना सोचे समझे कोई ऐसा कदम न उठायें जिसके पीछे आपके लिए परेशानियाँ छुपी हुई हों। एक बार फिर सोच लें और अगर संभव हो सके तो खर्चे से जुड़े किसी भी फैसले को स्थगित कर दें ताकि नुकसान न होता चला जाए।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक है और आमदनी के साथ साथ बचत भी बढ़ रही है। इसका अच्छा असर यह होगा की आप की और आपके अपनों की समृद्धि बढ़ती चली जाएगी।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को इस रूप से समझें की आप लोगों से अपनी बात कह पाएं और विचार विमर्श के माध्यम से सही फैसले कर पाएं। हर व्यक्ति के अपने विचार हो सकते हैं पर विचार विमर्श करने से बीच का रास्ता भी निकाला जा सकता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article