Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) की शुरुआत काफी धमाकेदार अंदाज में हुई है। शो को शुरू हुए अभी महज 4 दिन हुए हैं और घर में तमाम कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से भिड़ रहे हैं। शो में दोस्ती से ज्यादा लड़ाई झगड़ा दिख रहा है और इसी बीच पहले हफ्ते के तमाम टास्क हो रहे हैं। शो में पहले नॉमिनेशन टास्क हुआ और फिर कैप्टेंसी टास्क की बारी आई। इसमें आखिरी तक रैपर यंग डीएसए, कुशल तंवर और आसिफ खान ने जगह बनाई और यंग कैप्टन की गद्दी पर बैठ गए हैं, जिस वजह से कनिका मान (Kanika Mann) परेशानी में आ गई हैं। Bigg Boss 20 Day 2 Highlights: बेघर होने के लिए नॉमिनेट ये 4 कंटेस्टेंट्स, आरिश्फा ने आम्रपाली से मांगी माफी
घर के पहले कैप्टन बने यंग डीएसएशो में कैप्टेंसी टास्क बीते दो दिन से चल रहा है। बीते एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान काफी सारा ड्रामा भी हुआ, लेकिन दो एपिसोड के बाद भी अब तक कैप्टन का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर कैप्टन का ऐलान हो गया है। बिग बॉस 20 को करीब से फॉलो करने वाले फैन पेज ने दावा किया है कि इस टास्क को यंग डीएसए जीत गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यंग शो के पहले कैप्टन बन गए हैं और अब आने वाले दिन घरवाले यंग के हिसाब से काम करेंगे। यंग ने अपने दमदार गेम से आसिफ खान और कुशल तंवर को हराया है। इस टास्क में यंग के सपोर्ट में काजी तौकीर खड़े थे, जिनके साथ उनका काफी विवाद हो चुका है। ऐसे में फैंस अब जानना चाहते हैं कि आने वाले दिनों में यंग और काजी की बॉन्डिंग कैसी होती है? Bigg Boss 20: 'पहली बार शो देखना पडे़गा', Qazi Touqeer को मिला Arijit Singh का सपोर्ट, दोस्त को कहा- 'रॉकस्टार'
नॉमिनेट हुए चार कंटेस्टेंट्सबता दें कि शो में पहले हफ्ते के नॉमिनेशन हो चुके हैं और चार कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है। घर में एक प्रक्रिया हुई, जिसमें तमाम कंटेस्टेंट्स को दो कंटेस्टेंट्स के नाम लेने थे। इस मौके पर इस लव गिल, आरिश्फा खान, कनिका मान और उदिती सिंह को सबसे ज्यादा वोट्स मिले और ये चारों कंटेस्टेंट्स सीधे नॉमिनेशन में आ गए। अब देखना होगा कि इस हफ्ते शो से कौन सा कंटेस्टेंट इविक्ट होता है या फिर मेकर्स पहले हफ्ते की वजह से इविक्शन को टाल देते हैं। हालांकि, यंग, गुल्लू और आसिफ को टास्क के दौरान किसी कंटेस्टेंट की एक लाइफ को कम करने का मौका मिला था। यंग ने कनिका का नाम लिया था। अब यंग के कैप्टन बनने के बाद कनिका की एक लाइफ अपने आप कम हो गई है।
