टीवी मसाला

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में Kanika Mann की अरिश्फा खान से हुई गंदी लड़ाई, शो में शुरू हुई नई दुश्मनी?

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नया धमाका होने वाला है। शो में कनिका मान का पंगा आरिश्फा खान से हुआ। इस दौरान दोनों की कैटफाइट ने घर का माहौल बदल दिया।

Image

Bigg Boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में लड़ाई-झगड़ा होना आम बात है। शो के 20वें सीजन में भी पहले दिन से लड़ाई हो रही है, लेकिन इस बीच तमाम कंटेस्टेंट्स अपनी गेम खेल रहे हैं। शो में कैप्टेंसी टास्क का माहौल बना हुआ है, जिसमें आसिफ खान और काजी तौकीर भिड़ चुके हैं। दोनों के बीच गंदी लड़ाई हुई और अब इसी टास्क में कनिका मान (Kanika Mann) और अरिश्फा खान की भयंकर लड़ाई होने वाली है। शो के मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कनिका और अरिश्फा की कैट फाइट ने माहौल को और गर्म कर दिया। (जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Day 3 Highlights: कैप्टेंसी टास्क में आसिफ ने खोया आपा, काजी को बकीं गलियां; शो में क्या क्या हुआ?

    कनिका मान से भिड़ीं अरिश्फा खान

    सामने आया नया प्रोमो कैप्टेंसी टास्क से जुड़ा हुआ है, जिसमें यंग, आसिफ खान और कुशल तंवर के बीच टक्कर हो रही है, लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच भी गर्मा गर्मी चल रही है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स बैठे हुए हैं और अचानक ही कनिका मान अरिश्फा की ओर इशारा करते हुए बोल पड़ती हैं, 'तुम क्या बीच में खड़ी थी रैफ्री बनकर।' इस पर अरिश्फा भी भड़कते हुए जवाब देती हैं और बोलती हैं, 'पहले जाकर फुटेज देखो। मैं एक ही बार आई हूं।' इस पर कनिका मान की तरफ से जवाब आता है, 'जवाब पूछ रही हूं। चिल्लाओ मत।' दोनों की लड़ाई काफी देर तक चलती है। इस मौके पर कनिका अरिश्फा से ये भी कह देती हैं, 'ये बिग बॉस वाली गेम मेरे साथ मत खेल।' बदले में अरिश्फा कनिका मान को 'बदतमीज' का टैग देते हैं। (जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: मेधा शंकर-शैरॉन वर्मा संग डेटिंग की अफवाहों पर Samay Raina ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'यह केवल इंटरनेट...'

      आम्रपाली दुबे और माही विज से भिड़ चुकी हैं अरिश्फा खान

      बता दें कि अरिश्फा खान शो में छोटा पैकेट बड़ा धमाका निकली हैं। वह शो में आते ही आम्रपाली दुबे और माही विज से भिड़ चुकी हैं। अरिश्फा खान बार बार खुद को बच्चा कहे जाने पर भड़क गई थीं और तब वह आम्रपाली को तीखे शब्दों में बोलती दिखी थीं कि उसका दिमाग यहां सबसे तेज हैं। इतना ही नहीं, अरिश्फा ने माही विज को हिपोक्रेट का टैग दिया था, जिसके बाद शो में काफी बवाल हुआ था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article