राशिफल

आज का कन्या राशिफल, 15 दिसंबर 2022: निवेश के लिए अच्‍छा समय,व्‍यर्थ की चिंता न करें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 15, 2022, 09:11 AM IST

Aaj Ka kanya Rashifal 15 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi आपकी कोशि‍शों से परिणाम बेहतर हाेते जा रहे हैं मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा । अगर निवेश करने की सोच रहें है तो यह अनुकल समय है थोड़ा सोच विचार कर फैसला कर सकते हैं।भविष्‍य मेंं अच्‍छे विकल्‍प मिलने के अनुमान हैं ।

Image

Kanya Rashifal 15 December 2022

Aaj Ka kanya Rashifal 15 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo)हालात भी बेहतर हुए हैं और कई तरह के अच्छे विकल्प भी आपके सामने बनते चले जा रहे हैं पर आपका मन फिर भी परेशान है क्योंकि आपको इस बात की चिंता है की कहीं आपका नुकसान न हो जाए और इस वजह से आप बचाव बनाते हुए अपने फैसले करना चाह रहे हैं।

क्या करें – जिंदगी की मुश्किलें भी इंसान को बहुत कुछ सिखाती हैं। आपके अंदर भी ऐसी प्रेरणा जग रही है की आपको अपने हालात को बेहतर करना है और इसी अच्छाई के चलते आपने अपनी कोशिशों को बढ़ाया है। मेहनत का फल मिलता जरूर है चाहे देर सवेर हो जाए इसलिए अपनी परेशानियों को हटाकर ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने होंगे।

क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को किसी कमी की नजर से न देखें और व्यर्थ में चिंता भी न करते चले जाएँ। आप अपनों की हर तरह की जरूरतें पूरी कर सकते हैं और उनके लिए आपके मन में अच्छे विचार हैं। ऐसे में अपने हालात को किसी कमी की नजर से देखते चले जाना भी ठीक नहीं है।

जमीन ज़्यादाद – अगर किसी निवेश का मन है तो आपके लिए अनुकूल समय बना हुआ है। आपकी आर्थिक स्तिथि भी संभली हुई है और आप अपने पैसे को सही दिशा में लगा भी सकते हैं। अगर निवेश से जुड़ा कोई फैसला करना चाह रहे हैं तो अच्छा समय बना हुआ है।

खर्चे और नुकसान – अपनी आर्थिक स्तिथि को संभाले रखना है तो फैसले बहुत सूझबूझ से करने होंगे। जल्दबाजी में किए गए फैसले मुश्किलों में डाल सकते हैं इसलिए हर बात को लेकर थोड़ा सा मनन करना होगा और सही नतीजे पर पहुँचने की कोशिश करनी होगी। इस प्रयास में आपकी कोशिशें आपकी जरूर मदद करेंगी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article