अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 15 December 2022: मीन और कर्क राशि के रुके हुए कार्य होंगे पूरे, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 15, 2022, 06:10 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 December 2022: आज मेष, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा मेष और तुला राशि के छात्र को जॉब में नए अवसर मिलेंगे। मीन और कर्क राशि के जातक के रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं तुला व मकर राशि के जातक को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरुरत है।

Image

Horoscope Today, 15 December 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 December 2022: 15 दिसम्बर 2022 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है तथा चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे।गुरु मीन व सूर्य वृश्चिक में गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष ,वृश्चिक व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।मेष व तुला राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

1. मेष- सूर्य अब अष्टम हैं। आज चन्द्रमा का इस राशि से पँचम गोचर शिक्षा व जॉब में कोई नवीन दायित्व दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

2. वृष- आज का दिन जाँब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का व्यय हो सकता है। सूर्य का सप्तम व चन्द्रमा के सिंह गोचर के कारण नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। लाल व आसमानी रंग शुभ है।दाम्पत्य जीवन सुंदर रहेगा।

3.मिथुन- सूर्य का इस राशि से खष्ठम व चन्द्रमा का इस राशि से तृतीय गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं।हरा व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

4. कर्क-इस राशि के स्वामी चन्द्रमा का द्वितीय व सूर्य का पँचम गोचर आर्थिक विकास देगा। सूर्य पँचम शिक्षा के लिए शुभ है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें। प्रेम में असत्य से बचें।

5. सिंह-आज सूर्य चतुर्थ तथा चन्द्रमा इस राशि में गोचर में हैं। राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।मित्रों संग सुंदर यात्रा होगी।

6. कन्या--सूर्य तृतीय व सिंह का चन्द्रमा तथा सप्तम गुरु जाँब के लिए अनुकूल हैं।आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला-चन्द्रमा एकादश व सूर्य द्वितीय भाव में तथा शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक- अब सूर्य इसी राशि में हैं। सूर्य व बुध व्यवसाय व जाँब में सफलता देगा। कर्क व कन्या राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। प्रेम में क्रोध का स्थान नहीं होता। पिता का आर्शीवाद लें।

9. धनु- सूर्य द्वादश बहुत ही शुभ होता है।चन्द्रमा नवम में है। शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर राजनीति के लिए अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। तिल व कम्बल का दान करें।

10. मकर- राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य वृश्चिक व चन्द्रमा सिंह राशि में हैं। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कर्क व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा।हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

11. कुंभ- आज का दिन पॉलिटीक्स के कॅरियर में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि, वृश्चिक राशि का सूर्य व सप्तम चन्द्रमा व्यवसाय या जॉब से सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें । लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

12. मीन- आज जांब में नवम सूर्य व खष्ठम चन्द्रमा तथा इस राशि में गुरु बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें व कम्बल का दान करें। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article