राशिफल

आज का धनु राशिफल, 15 दिसंबर 2022 कारोबार में लाभ होगा, पैसों के लेन-देन पर ध्‍यान रखना होगा

  • Authored by: दीपक कुमार
  • Updated Dec 15, 2022, 09:15 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 15 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi कामकाज में सफलता का दौर चला हुआ है कारोबार में लाभ के योग है। पैसों के लेन-देन पर ध्‍यान दें जो भी फैसला लें पहले अच्‍छे से सोच लें। लोगों की नाराजगियों को भी संभालकर चले जाने से फायदा हो सकता है।

Image

Dhanu Rashifal 15 December 2022

Aaj Ka Dhanu Rashifal 15 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi : धनु (Sagittarius)आपके मन में भरोसा जग रहा है की आप अपनी समृद्धि को बढ़ा पाएंगे और जिंदगी का सुख भी बना पाएंगे। इसके लिए आपको अपनों का पूरा सहयोग मिला हुआ है और कामकाज में भी सफलता का दौर चल रहा है।

क्या करें – तकदीर को आजमाते चले जाने से बचना होगा क्योंकि यह समय मध्यम है। लोगों की नाराजगियों को भी संभालते चले जाने से फायदा हो सकता है।

क्या न करें – पैसे के लेनदेन में किसी भी तरह की गलती न करें इसलिए कोई ऐसा विचार न बनाते चले जाएँ की पैसा आसानी से आता चला जा रहा है और सबकुछ ठीक है। जो पैसा आ रहा है उस पर आपको एक नजर रखनी होगी ताकि आप पैसे से जुडी हर बारीकी को समझ पाएं। पैसा कहाँ से आ रहा है और किस रूप से आ रहा है इसमें कोई भी गलती करते चले जाना ठीक नहीं है।

काम और कारोबार – काम और कारोबार से लाभ बना हुआ है और यह अच्छी बात है पर कारोबार में जरूरत से ज्यादा उधार लेते चले जाना ठीक नहीं है इसलिए आपको किसी भी निवेश में अपनी बचत को इस्तेमाल करने की जरूरत है।

प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में अविश्वास बढ़ रहा है और यही ठीक नहीं है। अगर हालात को समय रहते संभाला न जाए तो मुश्किलें भी बढ़ ही जाती हैं। बार बार उभरती हुई परेशानियों की वजह से भी किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

End of Article