Aaj Ka Kark Rashifal 15 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – अपनी विनम्रता बनाए भी रखनी होगी और अपनी बातों में दर्शानी भी होगी। जरा से लापरवाही से रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है और फासले बन सकते हैं। किसी भी तरह का मनमुटाव बढ़ाते चले जाना इस समय ठीक नहीं है।
क्या करें – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में दिल जीतना चाह रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है क्योंकि आप अपनी बात बहुत सहजता से कह पा रहे हैं और आपसी तालमेल बढ़ाने का अच्छा मौका मिला हुआ है। अपने कैरीयर को बनाने के लिए किसी इंटरव्यू में भी आपको सफलता मिल सकती है।
क्या न करें – अपने पैसे को कहीं भी फँसाते न चले जाएँ इसलिए कोई ऐसा फैसला न करें जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाए। अपने विचारों को इतना भी सख्त न बनाते चले जाएँ की बात बिगड़ जाए।
रिश्तेनाते – घर परिवार में रिश्तों से जुड़ा ताना-बाना मिलेजुले योग दिखा रहा है। आपके जीवनसाथी का समर्थन मिला हुआ है पर घर परिवार में बहुत सारे लोगों को संभालना कठिन भी होता चला जा रहा है। कोई भी छोटी बात गलतफहमी में परिवर्तित हो सकती है इसलिए बहुत सारी सहजता बनाए रखने की भी जरूरत है।
काम और कारोबार – काम और कारोबार से लाभ बना हुआ है और कामकाज में अपनी लगन को बढ़ाया जा सकता है। थोड़ी सी कोशिश से परिस्थितियाँ आपके हक में बनती चली जाएँ ऐसा बहुत हद तक संभव है इसलिए अपने ज्ञान को भी पुख्ता कर लें और अपनी जानकारी को भी बढ़ा लें ताकि आपके प्रदर्शन में इजाफा होता चला जाए और काम से लाभ भी बना रहे।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
