राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 15 दिसंबर 2022: काम और कारोबार में निवेश करना पड़ सकता है, जानें बाकी मामलों में कैसा रहेगा दिन

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 15, 2022, 09:19 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 15 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: काम और कारोबार से लाभ की स्थिति बनी हुई है। बस अपनी कोशिशों से पीछे न हटें। अपनी मेहनत और लगन को बरकरार रखें। इसके अलावा आपके रास्ते में कई रुकावटें और चुनौतियां भी हैं, जिसे समझ लेने की जरूरत है।

Image

Singh Rashifal, 15 December 2022

Aaj Ka Singh Rashifal 15 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) – अपने भटकते हुए मन को संभालना होगा और एक-एक कदम आगे बढ़ने की कोशिश करनी होगी। इस सारे प्रयास में आपको अपनी मेहनत को भी बढ़ाना पड़ेगा ताकि कामकाज को बेहतर तरीके से संभाला जा सके।

क्या करें – घर परिवार में खुशियों भरा समय है और जब भी निजी जीवन में तसल्ली बनी हुई हो तो इंसान जिंदगी के बाकी पहलुओं की ओर नजर रख पाता है। आप भी अपनों से तालमेल बनाए रखें और आप देखेंगे की आपके हालात सुखद होते चले जा रहे हैं।

क्या न करें – काम और कारोबार में पैसा लगाना पड़ सकता है पर यह सबकुछ आपको अपना भरोसा बढ़ाकर ही करना पड़ेगा। अगर अपनी ही कोशिशों पर शक बना रहेगा तो कुछ भी करना और पाना आसान नहीं होगा इसलिए अपने फैसलों को बार बार बदलते न चले जाएँ।

काम और कारोबार – काम और कारोबार से लाभ बना हुआ है और कामकाज में आपकी लगन भी बनी हुई है। इसी के चलते हालात ने भी अपना पूरा साथ निभाया है ताकि आपके काम में भी तरक्की मिले और आपकी समृद्धि भी बढ़ती चली जाए।

पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई लिखाई का प्रयास इस रूप से करना पड़ेगा की आपकी लगन और मेहनत लगातार बनी रहे। आप कोशिश भी कर रहे हैं और आपकी क्षमताएं भी अच्छी हैं पर उन क्षमताओं का पूरा फल नहीं मिल रहा और रुकावटें भी लगातार बनी हुई हैं इसलिए अपनी कमियों को और चुनौतियों को भी साथ ही साथ समझ लेने की जरूरत है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article