Aaj Ka makar Rashifal 15 December 2022, Capricorn
क्या करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को बनाए रखने के लिए आपको अपनी चिंताओं को दूर करना होगा और लोगों की नाराजगियों को भी समझना होगा। अगर लोगों से आलोचना मिल रही है तो उसके पीछे भी आपके लिए कोई न कोई मार्गदर्शन छुपा हुआ हो सकता है जिस ओर देखने की जरूरत पड़ेगी।
क्या न करें – कोई ऐसा फेरबदल न करें जिसमें आपकी जिंदगी की अस्थिरता बढ़ती चली जाए। अपने प्रदर्शन को भी दिशाहीन न होने दें इसलिए जो भी कर रहे हैं उसमें बहुत ज्यादा केंद्रित रहें पर कामकाज से जुड़ी स्थिरता को हर रूप से बनाए रखें।
रिश्तेनाते – रिश्तों में अगर आपके विचार बार बार बदलते चले जाएंगे तो यह ठीक नहीं होगा क्योंकि ऐसा करने से आपकी मानसिकता भी बिगड़ेगी और लोगों को भी आप दूर करते चले जाएंगे। इस समय की समस्या यह है की लोगों से तालमेल में कमी आ सकती है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
