Aaj Ka Mesh Rashifal 15December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मेष (Aries) – इच्छाएं बहुत हैं पर इच्छाओं की पूर्ति करना मुश्किल है। रिश्तों को सँवारने का बहुत मन है पर रिश्तों को समझने और संभालने में मुश्किलें ही पैदा होती चली जा रही हैं। कुछ ऐसा भी लग रहा है जैसे आप रिश्तों को लेकर अकेले से पड़ते चले जा रहे हैं।
क्या करें – पढ़ाई लिखाई में मन लगाना होगा और अगर मन नहीं लग रहा तो उन कारणों को समझने की कोशिश करनी होगी की क्यों ऐसा हो रहा है। कारण यह है की आप हर चीज को चुनौती की नजर से देखते चले जा रहे हैं और इसी चीज से बचने की जरूरत है।
क्या न करें – किसी भी चीज की पूरी जानकारी लिए बिना उस रास्ते पर बिल्कुल न चलें। चाहे वो कामकाज से जुड़ा विकल्प हो या कोई रिश्तों की बात हो। पहले तसल्ली कर लेना जरूरी है ताकि कोई गलती न होती चली जाए।
रिश्तेनाते – घर परिवार के रिश्तों को संभालने के लिए अपनों पर भरोसा करने की जरूरत है। आप थोड़ी सी कोशिश करेंगे तो आपको इस बात का आभास होगा की अपनों को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है और उन पर भरोसा भी किया जा सकता है।
जमीन ज़्यादाद – किसी निवेश का मन बहुत है पर अभी का समय अनुकूल नहीं है क्योंकि आपके सामने कई तरह की ऐसी प्राथमिकताएं हैं जिन्हें आपको पहले पूरा करना पड़ेगा। वैसे भी किसी निवेश के लिए पहले से योजना बना लेना बेहतर है ताकि आप सही फैसला कर सकें।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
