राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 16 दिसंबर 2022: काम और कारोबार में करनी होगी मेहनत, मिलेगी सफलता

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 16, 2022, 09:35 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 16 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: काम और कारोबार को उच्च स्तर तक पहुंचने के लिए आपको मेहनत करना पड़ सकता है। तभी आप मुकाम हासिल कर पाएंगे। इसके अलावा पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ सके। ऐसे में आप और अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

Image

Singh Rashifal, 16 December 2022

Aaj Ka Singh Rashifal 16 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) – काम और कारोबार को संभालने का समय है ताकि उससे आपका लाभ बना रहे पर उससे भी बड़ी जरूरत यह है की आप अपनी कोशिशों से अपने हालात को संभाल पाएं। आपके अंदर हर तरह की क्षमता है जिसे पूरी तरह से इस्तेमाल करने के लिए आपको अपनी कोशिशों को बढ़ा लेने की भी जरूरत है।

क्या करें – खुद पर भरोसा करेंगे तो आपकी कोशिशों में निखार आता चला जाएगा पर साथ ही साथ आपको कुछ नया सीखने की कोशिश भी करनी होगी। यह समय ही ऐसा है जो आपको काम और कारोबार में सफलता देने के लिए अनुकूल बना हुआ है इसलिए अपने मन में बिठाए हुए हर तरह के असमंजस को हटा देने की जरूरत है।

क्या न करें – काम और कारोबार को बढ़ावा देने में किसी भी तरह की कमी न आने दें और अपनी क्षमताओं को भी किसी कमी की नजर से न देखें। अगर रुकावटें हैं तो उसे सहजता से कबूल करने में फायदा है ताकि स्तिथि का आँकलन करने में आपसे कोई गलती न होती चली जाए।

काम और कारोबार – काम और कारोबार को बहुत ऊंचे स्तर तक ले जाना होगा और उसके लिए आपकी मेहनत भी काम आएगी और आपकी बेहतर होती हुई जानकारी की वजह से भी फायदा जरूर होगा। जो भी नया सीख रहे हैं उसे सही दिशा प्रदान करनी होगी ताकि उसका फायदा मिलता चला जाये।

पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई लिखाई को इसलिए बेहतर किया जा सकता है क्योंकि आपने अपने भरोसे को जगाने का प्रयास किया है पर मेहनत करने के प्रति भी उसी तरह का भरोसा बढ़ाना होगा। ताकि आपके प्रदर्शन में सुधार होता चला जाए और कामकाज में भी तरक्की के रास्ते खुलते चले जाएँ।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article