राशिफल

आज का धनु राशिफल, 16 दिसंबर 2022: पैसे के लेनदेन में तकरार से बचें, भाग्‍य आपके साथ है

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 16, 2022, 09:31 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 16 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi छोटी छोटी बातों को संभालकर लेना होगा और खासकर खर्चों को लेकर या नुकसान को लेकर अगर कोई नुकसान हो रहा है तो वो भी ठीक नहीं है। किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को संभालना भी बहुत जरूरी है।

Image

Dhanu Rashifal 16 December 2022

Aaj Ka Dhanu Rashifal 16 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius)भाग्यशाली समय है और तकदीर ने आपका पूरा साथ निभाया है। कामकाज में भी आपकी लगन बढ़ी है और काम से लाभ भी बढ़ा है। हर रूप से संतोषजनक समय की शुरुआत हो रही है।

क्या करें – अपनी आमदनी को या अपनी आर्थिक स्तिथि को किसी कमी की नजर से देखने से बचना होगा और थोड़ा सा भरोसा इस रूप से जगाए रखना होगा की सबकुछ आपके लिए संभला हुआ है। लोगों के सहयोग और समर्थन से भी आप अपने हालात को बेहतर कर सकते हैं।

क्या न करें – पैसे के लेनदेन में किसी भी तरह के तकरार में बिल्कुल न पड़ें। अपनी बात में किसी भी तरह का ऐसा दबाव न बढ़ाते चले जाएँ जो लोगों को परेशान कर दे। अपनी विनम्रता बनाए रखना बहुत जरूरी है ताकि किसी भी तरह की गलती न होती चली जाए।

तकरार और झगड़े – रोजमर्रा के तकरार से बचना होगा। छोटी छोटी बातों को संभाल लेना होगा और खासकर खर्चों को लेकर या नुकसान को लेकर अगर कोई नुकसान हो रहा है तो वो भी ठीक नहीं है। किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को संभालना भी बहुत जरूरी होता चला जा रहा है।

तकदीर और भाग्य – तकदीर ने अपना पूरा साथ निभाया है और यह समय आपके लिए हर तरह से अनुकूल भी बना हुआ है। आपकी थोड़ी सी कोशिश से आप अपने लिए नए विकल्प भी तलाश सकते हैं और अपनी तकदीर को और जगा सकते हैं। इस प्रयास को लगातार करने से लाभ भी जरूर होगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article