राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 16 दिसंबर 2022: खर्चे पर रखें कंट्रोल, लाइफ पार्टनर के साथ भी स्थिति ठीक नहीं

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 16, 2022, 09:35 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal ​16 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क राशि के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहने वाला है। क्योंकि उनके खर्चे बढ़े हुए हैं। साथ ही जीवनसाथी के साथ तनाव और झगड़े की स्थिति भी बनी हुई है। ऐसे में आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक तनाव भी रह सकता है। रिश्तों में थोड़ी मेहनत और सेविंग्स पर ध्यान देना होगा।

Image

Kark Rashifal, 16 December 2022

Aaj Ka Kark Rashifal 16 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi:कर्क (Cancer) – मुश्किल भरा दौर है क्योंकि लोगों से विचार नहीं मिल रहे और इसी के चलते पैसे से जुड़ा नुकसान भी हो सकता है। रोजमर्रा के खर्चे बढ़े रहें तो वो भी नुकसान का ही एक दूसरा रूप हैं।

क्या करें – रिश्तों के प्रति अपनी सद्भावना बनाए रखनी होगी ताकि किसी भी तकरार से बचा जा सके। यह समय ही ऐसा है जिसमें लोग आपसे किनारा करते चले जा रहे हैं इसलिए अपने विचारों में बहुत सहजता बनाए रखनी होगी और अपनी बातों में भी अपना धैर्य दर्शाना होगा।

क्या न करें – पैसे के लेनदेन में कोई ऐसी गलती न कर जाएं जिसके चलते आपका नुकसान हो जाए इसलिए अपनी आमदनी को भी संभालने की कोशिश करें और अपनी बचत को भी बनाए रखें ताकि आपका पैसा व्यर्थ में बिखरता न चला जाए।

तकरार और झगड़े – कोई भी बहस आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती है और तकरार जैसी स्तिथि पैदा कर सकती है इसलिए आपको लोगों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश होगी। अगर लोग आपके प्रति कोई अनुचित दबाव बनाते चले जा रहे हैं तो दुखी होने की बजाए आपको उनकी बात सुनने का प्रयास करना होगा।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि इसलिए दबाव में है क्योंकि रोजमर्रा के खर्चे बढ़े हुए हैं पर मुश्किलें इसलिए भी हैं क्योंकि पैसे के लेनदेन में आपसे गलती हो सकती है। कोई भी ऐसा दिन जो आपकी रोजमर्रा की मुश्किलों को बढ़ा दे उसे ध्यानपूर्वक संभालने की जरूरत तो पड़ती ही है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article