Aaj Ka Mithun Rashifal 16 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन emini) – रिश्तों का तालमेल बनाए रखना इसलिए आसान हो रहा है क्योंकि आपकी कोशिशें उसमें लगी हुई हैं। जो लोगों से पहले नाराजगियाँ थीं अब वो भी दूर हो रही हैं और आपकी कोशिशों में जो कमी थी आप उसे भी सुधार पा रहे हैं। तो हर तरह से हालात आपके पक्ष में बन सकते हैं।
क्या करें – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में ज्यादा भरोसा बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी और लोग भी आपके विचारों को समझ पाएंगे पर सबसे अच्छी बात यह है की आपको अपनी कोशिशों के चलते लोगों का समर्थन भी मिलता चला जाएगा।
क्या न करें – अपने लिए कोई ऐसी नुकसान भरी स्तिथि न बनाएं जिसमें आपके पैसे का हर्ज होता चला जाए। पैसे के बलबूते पर लोगों को खुश करने की भी कोशिश न करें। लोगों के प्रति अपने समर्पण को बनाए रखने में किसी भी तरह की कमी न आने दें।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को बेहतर करने का प्रयास किया जा सकता है क्योंकि यह समय आपके लिए अनुकूल बना हुआ है। किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को भी भरोसे की नजर से देखने से फायदा हो सकता है।
मेहनत – मेहनत करने का मन भी है और मेहनत करने से जुड़े हालात भी आपके पक्ष में बने हुए हैं। लोगों का समर्थन भी मिल सकता है जो आपकी मेहनत को सँवारने में अपनी मदद करता चला जाए। हर रूप से यह समय आपका साथ निभा सकता है बशर्ते आप अपने खर्चों को बांधने का प्रयास कर लें।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
