Aaj Ka Kumbh Rashifal 16 December 2022,
क्या करें – तकदीर को कोसते चले जाने से बचना होगा और अपने अंदर ऐसी विनम्रता लानी होगी जो लोगों का दिल जीत सके। एक एक कदम आगे बढ़ाते हुए आप यह सबकुछ कर पाएंगे और आर्थिक स्तिथि को बेहतर करने में भी मदद मिलती चली जाएगी।
क्या न करें – अच्छी भली स्तिथि को किसी कमी की नजर से न देखें। हालात ने आपका पूरा साथ निभाया है और आपकी समृद्धि को बढ़ाने में भी मदद की है। जब भी ऐसा दौर चल रहा हो तो किसी भी तरह की नकारात्मकता बनाए रखना ठीक नहीं होता।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई इस रूप से बन रही है की आपके लिए हर तरह का सुख भी बना हुआ है पर फिर भी आप लोगों से किनारा करते चले जा रहे हैं और यह ठीक नहीं है। लोगों से जुडने के लिए आपको कुछ कदम तो आगे बढ़ाने ही पड़ेंगे।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि इसलिए भी बेहतर हो रही है क्योंकि लोगों ने आपको हर तरह का समर्थन दिया है। तकदीर ने भी अपना साथ निभाया है और आपकी अपनी क्षमताएं भी बढ़ी हैं जिसके चलते आपकी समृद्धि में इजाफा होता चला जा रहा है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
