एजुकेशन

मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन

MP Police Constable Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली है। चयनित लोगों के लिए निर्धारित वेतनमान 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये तक है।

Image

मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर बंपर भर्ती

MP Police Constable Vacancy 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल GD के पद पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है। MP Police Constable Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली है। आवेदन का लिंक मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होगा, जिसके बाद timesnowhindi.com/education पर विजिट करके भी आप आवेदन का लिंक पा सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन शुरू होने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि समय पर फॉर्म भर सकें, और अंतिम समय तक का इंतजार न करना पड़े।

एक बार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इच्छुक उम्मीदवारों के पास 6 अक्टूबर तक का समय होगा। अगर कुछ गलती रह जाती है तो आप 11 अक्टूबर तक MP Police Constable 2026 Form में संसोधन कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

आरक्षक (जीडी) पद के लिए:

  • अनारक्षित, अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) अभ्यर्थियों के लिए: मान्यता प्राप्त किसी मंडल/संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं कक्षा की परीक्षा या हायर सेकेंडरी अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • अनुसूचित जनजाति (ST) अभ्यर्थियों के लिए: 8वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।

सैलरी के अलावा दूसरे लाभ

सरकारी नियमों के अनुसार पात्र कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और यात्रा भत्ता (TA) जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं। यानी नौकरी में बेसिक वेतन के साथ अलग-अलग सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलने की संभावना रहेगी।

श्रेणीमंडल परीक्षा शुल्कपुलिस विभाग का विभागीय परीक्षा शुल्ककुल मुख्य शुल्क
अनारक्षित उम्मीदवार₹500₹200₹700
MP के मूल निवासी SC/ST/OBC/EWS₹250₹100₹350
कितना है आवेदन शुल्क

इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन भरने के तरीके के अनुसार पोर्टल शुल्क भी देना होगा:

  • MPOnline कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये पोर्टल शुल्क।
  • Registered Citizen User के जरिए लॉगिन करके फॉर्म भरने पर 20 रुपये पोर्टल शुल्क।

इस हिसाब से केवल ऊपर दिए गए शुल्क को जोड़ें तो:

  • अनारक्षित उम्मीदवार: 700 रुपये + लागू पोर्टल शुल्क
  • MP निवासी SC/ ST/ OBC/ EWS: 350 रुपये + लागू पोर्टल शुल्क

कितनी होगी सैलरी

कांस्टेबल GD पद के लिए निर्धारित वेतनमान 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये तक है। हालांकि नियुक्ति के शुरुआती तीन साल में चयनित उम्मीदवारों को पूरी सैलरी के बजाय तय प्रतिशत के आधार पर स्टाइपेंड दिया जाएगा। पहले वर्ष में न्यूनतम वेतन का 70 प्रतिशत, दूसरे वर्ष में 80 प्रतिशत और तीसरे वर्ष में 90 प्रतिशत राशि स्टाइपेंड के रूप में दी जाएगी। इसके बाद नियमानुसार वेतन और अन्य सुविधाएं लागू होंगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article