बॉलीवुड

मेधा शंकर-शैरॉन वर्मा संग डेटिंग की अफवाहों पर Samay Raina ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'यह केवल इंटरनेट...'

Samay Raina on His Dating Rumours: समय रैना को लेकर अफवाहें उड़ रही थी कि वो शेरॉन वर्मा को डेट कर रहे हैं। डेटिंग की अफवाहों पर अब समय रैना ने खुद रिएक्शन दिया है।

Image

मेधा शंकर और शैरॉन वर्मा संग डेटिंग अफवाहों पर समय रैना ने दिया रिएक्शन (Pics Credit: Instagram)

Samay Raina on His Dating Rumours: मशहूर कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) अपने प्रोफेशनल करियर के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में 'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' (India's Got Latent season 2) में शेरॉन वर्मा के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींचा। दोनों के बीच हुई नोकझोंक और मजाक की कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इसके बाद लोगों ने समय रैना और शेरॉन वर्मा के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। शेरॉन वर्मा के साथ-साथ समय रैना का नाम एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ भी जोड़ा गया है। अब खुद समय रैना ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है। (जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Box Office Day 6: नहीं थम रही 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई, इतना हुआ बिजनेस)

डेटिंग की अफवाहों पर बोले समय रैना

इंस्टाग्राम पर एक फैन ने समय रैना से सीधे तौर पर सवाल करते हुए पूछा, 'क्या आप शेरॉन वर्मा को डेट कर रहे हैं?' समय ने इस सवाल को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और जवाब में लिखा, 'नहीं भाई, बस इंटरनेट अपना काम कर रहा है।' शेरॉन वर्मा को 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के पहले सीजन से पहचान मिली थी। साल 2024 में शो पर बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं शेरॉन ने अपने स्टैंड-अप एक्ट से दर्शकों का ध्यान खींचा था। बिहार से होने और खुद को 'वीक इंडिपेंडेंट वुमन' बताने वाले उनके जोक्स काफी वायरल हुए थे। (जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh Cast Fees: शोभिनव सत्या की फीस ने चौंकाया, बाकी कलाकारों को मिली लाखों में रकम)

इसके बाद शेरॉन ने 'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' की गेस्ट पैनलिस्ट में एंट्री ली। शो में समय रैना के साथ उनकी केमिस्ट्री शानदार थी। दोनों की बॉन्डिंग दर्शकों को काफी पसंद आई। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने उनकी दोस्ती को डेटिंग से जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि समय ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है।

मेधा शंकर संग भी जुड़ा था समय रैना

शेरॉन वर्मा से पहले समय रैना का नाम मेधा शंकर के साथ जोड़ा गया था। मेधा शंक को विक्रांत मैसी की फिल्म '12th Fail' से पहचान मिली थी। मेधा हाल ही में 'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' में पैनल का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान उनके साथ वरुण धवन, शेरॉन वर्मा और निशांत तंवर भी मौजूद थे। शो के एक सेगमेंट में जब समय से पैनल में उनके सबसे अच्छे दोस्त के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बिना ज्यादा सोचे मेधा शंकर का नाम लिया। इसके बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि मेधा संग रिश्ते पर अभी समय रैना ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article